गणेश जी की भक्ति में डूबा बॉलीवुड, शाहरुख खान से कपिल शर्मा तक इन सेलेब्स के घर गूंजे 'गणपति बप्पा मोरिया' के जयकारे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2022, 12:01 AM IST

Ganesh Chaturthi 2022: आज पूरे भारत में गणेशोत्सव की धूम है। बॉलीवुड इंडस्ट्री भी गणपति बप्पा की भक्ति में डूबा हुआ है। इस शुभ पर्व पर बॉलीवुड के कई सितारों के घर में गणेश जी विराजमान हुए।

गणेश जी की भक्ति में डूबा बॉलीवुड, शाहरुख खान से कपिल शर्मा तक इन सेलेब्स के घर गूंजे 'गणपति बप्पा मोरिया' के जयकारे
Photo Credit: Instagram

Ganesh Chaturthi 2022, Celebs Who Bring Ganesh Home: आज पूरे भारत में गणेशोत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर हर वर्ष गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस दिन लोग अपने घरों में भगवान गणेश की स्थापना करते हैं और 10 दिनों तक गणेशोत्सव मनाते हैं। इस शुभ पर्व पर आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी रौनक देखने को मिली। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज आज गणेश जी की भक्ति में डूबे नजर आए। सोनाली बेंद्रे, कपिल शर्मा, तुषार कपूर, अर्पिता और सुनीता आहूजा जैसे कई सेलेब्स के घर आज गणपति विराजमान हुए। 

इन सेलेब्स के घर विराजे गणपति बप्पा 

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर किया। यह तस्वीर साझा करने के साथ किंग खान ने अपने सभी फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि अगर भगवान पर विश्वास है तो आपके सपने जरूर पूरे होते हैं।

सारा अली खान के घर भी आज बप्पा विराजे हैं। अदाकारा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनमें वह अपनी मां अमृता सिंह के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने इस खास पर्व के लिए ट्रेडिशनल ड्रेस कैरी किया है। वहीं अमृता सूट-सलवार में नजर आ रही हैं।

श्रद्धा कपूर भी आज गणेश जी की भक्ति में लीन नजर आईं। अदाकारा द्वारा साझा की गई तस्वीरों में उन्हें लाल और हरे रंग की साड़ी में देखा जा सकता है। वह इस खूबसूरत साड़ी में बहुत प्यारी लग रही हैं। 

जाने-माने कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ने अपने घर की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए अपने फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा के घर में गणपति बप्पा विराजमान हैं। खूबसूरत तरीके से कपिल शर्मा ने अपने घर में आज गणेश जी की स्थापना की है। यह तस्वीरें साझा करने के बाद कपिल शर्मा ने लिखा 'आप सभी को गणेश चतुर्थी के इस पावन उत्सव पर शुभकामनाएं।' बॉलीवुड अदाकारा सोनाली बेंद्रे ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें देखा जा सकता है कि वह गणपति बप्पा को मोदक का भोग लगा रही हैं। 

तुषार कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें यह देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने घर में गणपति बप्पा का जोरदार स्वागत किया है। वह अपने बेटे के साथ गणपति जी के आगे पोज दे रहे हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता ने भी अपने घर में गणपति जी का स्वागत किया। इस दौरान उनके भाई सोहेल खान भी अपने बेटे के साथ गणपति जी के दर्शन करने पहुंचे थे। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के घर भी आज गणपति बप्पा विराजमान हुए जिसकी तस्वीरें उनकी पत्नी सुनीता अहूजा ने शेयर की हैं। 

End of Article