सलमान खान के गणपति समारोह में शामिल होंगे कटरीना कैफ और विक्की कौशल, कपल को मिला इन्विटेशन?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 31, 2022, 03:10 PM IST

Katrina Kaif and Vicky Kaushal to attend Arpita khan Ganpati celebration?: रिपोर्ट्स बताती हैं कि सलमान खान ने कटरीना को उनकी शादी के दिन ढेर सारे प्यार के साथ एक महंगा गिफ्ट भेजा था। एक्ट्रेस की शादी से वो काफी खुश हैं...

सलमान खान के गणपति समारोह में शामिल होंगे कटरीना कैफ और विक्की कौशल, कपल को मिला इन्विटेशन?

Katrina and Vicky to attend Arpita khan Ganpati celebration?: 31 अगस्त 2022 को गणेश चतुर्थी के साथ, हर तरह बप्पा का स्वागत किया जा रहा है। टीवी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक, हर कोई इस त्योहार को बहुत उत्साह के साथ मनाते हुए बप्पा की मूर्ति घर ला रहा है। सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर, शिल्पा शेट्टी और अन्य कई सितारों ने भी हर साल की तरह बप्पा का स्वागत किया है। इस साल टाइगर 3 स्टार सलमान खान भी गणपति समारोह का हिस्सा बनेंगे। हर साल की तरह कई बॉलीवुड सेलेब्स अर्पिता खान शर्मा के घर बप्पा दर्शन के लिए आएंगे। चर्चा है कि इस साल खान परिवार के गणपति समारोह में स्पेशल गेस्ट के रूप में कटरीना कैफ और विक्की कौशल आ सकते हैं।

जी हां, बप्पा के दर्शन के लिए सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के घर कटरीना कैफ और विक्की कौशल आ सकते हैं। कटरीना और सलमान काफी समय से अच्छे दोस्त हैं। सुपरस्टार, अभिनेत्री के साथ बहुत कॉर्डियल रहे हैं और बहुत खुश हैं कि कटरीना अपनी शादीशुदा जीवन में आगे बढ़ गई हैं। रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया था कि सलमान खान ने कटरीना को उनकी शादी के दिन ढेर सारे प्यार के साथ एक महंगा गिफ्ट और आशीर्वाद भी दिया था। अभिनेता ने जाहिर तौर पर कटरीना और विक्की को घर पर आकर बप्पा के दर्शन करने के लिए आमंत्रित किया है और वे आकर दर्शन भी कर सकते हैं।

Vicky Kaushal Katrina Kaif Coming Together For Their First Film

आपको बताते चलें जल्द टाइगर 3 में सलमान खान और कटरीना कैफ एक साथ नजर आएंगे। अभिनेत्री ने विक्की कौशल के साथ खुशी-खुशी शादी की है और अपनी शादी के तुरंत बाद उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी। कथित तौर पर यह अभिनेत्री की इच्छा थी कि वह अपनी सबसे सफल फिल्म में अपने पति का सरनेम जोड़े। कैटरीना कैफ जल्द ही विजय सेतुपति के साथ मेरी क्रिसमस में भी दिखाई देंगी।

End of Article