अनुष्का शर्मा-अर्जुन कपूर ने दिया सबसे सस्ता गिफ्ट! जानें रणबीर-आलिया को किसने दिया करोड़ों का घर और कार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 17, 2022, 10:14 PM IST

Celebs Give Expensive gift to Ranbir Kapoor and Alia Bhatt: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को शादी के बाद कई महंगे तोहफे मिले हैं। यहां जानें एक्स से लेकर बॉलीवुड सितारों तक, किसने क्या दिया...

अनुष्का शर्मा-अर्जुन कपूर ने दिया सबसे सस्ता गिफ्ट! जानें रणबीर-आलिया को किसने दिया करोड़ों का घर और कार

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Gift list: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शादी कर ली है। 14 अप्रैल को मुंबई में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शादी की। फैंस और बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलेब्स लगातार इस न्यूली मैरिड कपल को बधाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं सामने आई जानकारी के मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को शादी के बाद कई महंगे तोहफे मिले हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि तोहफे देने वालों की लिस्ट में आलिया और रणबीर के एक्स भी शामिल हैं। यहां जानें कपल को मिले सबसे महंगे गिफ्ट्स की लिस्ट....

अयान मुखर्जी और नीतू कपूर ने दिया सबसे महंगा गिफ्ट
फिल्म ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी ने कथित तौर पर 1.3 करोड़ रुपए की Audi Q8 तोहफे में दी है। रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने कपल को कथित तौर पर 6 बीएचके फ्लैट दिया। जिसकी कीमत 26 करोड़ रुपए है।

रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड्स ने दिए लाखों के गिफ्ट्स 
रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण ने कपल को चोपार्ड की घड़ी दी है। इस घड़ी की कीमत लगभग 15 लाख रुपए है। वहीं, कैटरीना कैफ ने रणबीर और आलिया को प्लैटिनम ब्रेसलेट गिफ्ट किया है। इसकी कीमत 14.5 लाख रुपए बताई जा रही है।

अर्जुन कपूर और अनुष्का शर्मा ने दिए सबसे सस्ते गिफ्ट! 
अभिनेता अर्जुन कपूर को रणबीर का काफी करीबी दोस्त माना जाता है। शादी के खास दिन अर्जुन ने रणबीर को गूची की एक जिप जैकेट गिफ्ट की है, जिसकी कीमत कथित तौर पर 1.5 लाख रुपए  है। वहीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​की एक ड्रैस आलिया को कथित तौर पर दी है जिसकी कीमत 1.6 लाख रुपए बताई जा रही है।

आलिया के एक्स ने भी दिया महंगा तोहफा
आलिया भट्ट के एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा ने वर्सेज का हैंडबैग गिफ्ट किया है। इस हैंडबैग की कीमत तीन लाख रुपए बताई जा रही है। 

रणवीर सिंह ने दी बाइक तो करीना ने दिया डायमंड सेट
अभिनेता रणवीर सिंह ने भी कपल को एक्सपेनसिव गिफ्ट दिया है। उन्होंने कावासाकी निंजा एच 2 आर दी है जिसकी कीमत लगभग 80 लाख रुपए है। वहीं करीना कपूर खान ने आलिया को कथित तौर पर डायमंड सेट उपहार में दिया, जिसकी कीमत 3.1 लाख रुपए है।

प्रियंका चोपड़ा ने दिया डायमंड नेकलेस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और रणबीर कपूर ने फिल्म अंजाना-अंजानी के दौरान एक दूसरे को डेट किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा ने आलिया भट्ट को डायमंड नेकलेस गिफ्ट किया है। इसकी कीमत नौ लाख रुपए है। वहीं, स्टूडेंट ऑफ द ईयर की शूटिंग के दौरान वरुण धवन और आलिया भट्ट की डेटिंग की अफवाह उड़ी थी। हालांकि, दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं अब वरुण धवन ने अपनी खास दोस्त को गुच्ची की हाई हील सैंडल गिफ्ट की है। इसकी कीमत लगभग चार लाख रुपए बताई जा रही है। 

End of Article