Exclusive:सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व ड्राइवर का खुलासा- 'सर रहते थे बीमार, पार्टी करती थीं रिया चक्रवर्ती'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 13, 2020, 06:52 PM IST

Sushant Singh Rajput Driver: सुशांत सिंह राजपूत के करीबी रिया चक्रवर्ती को लेकर कई खुलासे कर रहे हैं। अब सुशांत के ड्राइवर ने बताया कि रिया चक्रवर्ती तब भी पार्टी करती थीं, जब सर बीमार थे।

Exclusive:सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व ड्राइवर का खुलासा- 'सर रहते थे बीमार, पार्टी करती थीं रिया चक्रवर्ती'

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के बाद रिया चक्रवर्ती को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं। अब सुशांत के पूर्व ड्राइवर धीरेन ने बताया कि रिया चक्रवर्ती तब भी पार्टी किया करती थीं जब सुशांत बीमार हुआ करते थे।  

Times Now से बातचीत में धीरेन ने बताया कि- 'मुझे लोग बताते थे कि सर (सुशांत सिंह राजपूत) बीमार रहते थे तभी भी रिया चक्रवर्ती पार्टी किया करती थीं। मैं एक बार रिया, उनके भाई शोविक और प्रियंका दी (सुशांत की बहन) को लेकर क्लब गए थे।'

धीरेन ने बताया था कि- 'प्रियंका दीदी जल्दबाजी में दिल्ली वापस चली गईं थीं। प्रियंका दी सुशांत के बहुत करीब है। रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को दीदी को भड़काया था इसके बाद ही दोनों के बीच अनबन हुई थी। रिया पुराने स्टाफ को हटाकर अपना स्टाफ डालना चाहती हैं।'     

सामने आई ट्रैवल हिस्ट्री 
रिया चक्रवर्ती की ट्रैवल हिस्ट्री भी सामने आई है। इसके मुताबिक  रिया 10 अगस्त 2019 से 25 फरवरी 2020 तक सात बार विदेश गईं थीं। Times Now के पास मौजूद रिया की ट्रैवल हिस्ट्री है। 

ट्रैवल हिस्ट्री के मुताबिक यूरोप में फ्रांस, ऑस्ट्रिया, स्विट्जरलैड गईं थी। रिया चक्रवर्ती इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत के बिना दुबई भी गईं थीं। वहीं, रिया इसके अलावा  महाराष्ट्र से गोवा कई बार घूमने गईं थीं।

डायरी में हुए ये खुलासे 
सुशांत सिंह राजपूत की एक डायरी भी सामने आई है।  सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी निजी डायरी में तीन बड़े प्रोजेक्टों का खाका तैयार किया था। सबसे पहले, वह एक हॉलीवुड फिल्म में अभिनय करना चाहते थे। दूसरे, वह एक कंटेंट क्रिएटर टीम बनाना चाहते थे और अंत में वह अपनी फिल्म निर्माण कंपनी शुरू करना चाहते थे। 

डायरी में सुशांत के अपने गोल्स के बारे में भी लिखा था और उन्होंने यह भी रिटन था कि वे उन्हें कैसे प्राप्त करेंगे। आने वाले महीनों के लिए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की महत्वाकांक्षाएं और विस्तृत योजनाएं स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थीं।

End of Article