Exclusive: अगस्त 2019 से फरवरी 2020 तक सात बार विदेश गईं थीं रिया चक्रवर्ती, सामने आई ट्रैवल हिस्ट्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 13, 2020, 04:32 PM IST

Rhea Chakraborty Travel History: रिया चक्रवर्ती की पहली बार ट्रैवल हिस्ट्री सामने आई है। इसके मुताबिक अगस्त 2019 से लेकर फरवरी 2020 तक रिया चक्रवर्ती सात बार विदेश गईं थीं।

Exclusive: अगस्त 2019 से फरवरी 2020 तक सात बार विदेश गईं थीं रिया चक्रवर्ती, सामने आई ट्रैवल हिस्ट्री

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में उनके करीबियों का कहना है कि रिया चक्रवर्ती के साथ यूरोप ट्रिप के बाद उनकी हेल्थ बिगड़ने लगी थी। अब रिया चक्रवर्ती की ट्रेवल हिस्ट्री सामने आई है। रिया 10 अगस्त 2019 से 25 फरवरी 2020 तक सात बार विदेश गईं थीं। 

Times Now के पास रिया चक्रवर्ती की ट्रैवल हिस्ट्री है। इसके मुताबिक रिया यूरोप में फ्रांस, ऑस्ट्रिया, स्विट्जरलैड गईं थी। इसके अलावा वह सुशांत सिंह राजपूत के बिना दुबई भी गईं। वहीं, भारत में वह गोवा भी घूमने गईं थीं। 

ट्रैवल हिस्ट्री के मुताबिक रिया चक्रवर्ती  महाराष्ट्र से गोवा कई बार घूमने गईं थीं। आपको बता दें कि सुशांत की फैमिली और करीबियों ने बताया था कि रिया चक्रवर्ती के आने के बाद उनके खर्चे काफी ज्यादा बढ़ गए थे। 

ईडी से पूछताछ में किया खुलासा
रिया चक्रवर्ती ने ईडी के अधिकारियों को पूछताछ में बताया कि अक्टूबर 2019 में जब दोनों इटली के फ्लोरेंस में छुट्टियां मनाने गए थे तब पहली बार मानसिक बीमारी के बारे में पता चला। रिया और सुशांत अक्टूबर 2019 में इटली के एक 600 साल पुराने हेरिटेज होटल में ठहरे थे। रिया ने पहली बार इसी होटल में सुशांत का असामान्य व्यवहार देखा। 

सुशांत दूसरे रूम में थे जबकि रिया और शौविक अलग रूम में थे। सुशांत दीवार पर बने कुछ पुराने चित्रों को देख रहे थे और इनमें एक स्पेनिश आर्टिस्ट गोया की पेटिंग थी। इसमें ग्रीक गॉड सैटर्न की अपने बेटे को खाते हुए एक पेटिंग थी। तभी सुशांत ने रुद्राक्ष की माला उठाई और कुछ मंत्रों का उच्चारण शुरू दिया।

खरीदना चाहती थीं प्राइवेट जेट 
रिया चक्रवर्ती का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रिया उन चीजों की लिस्ट बता रहीं हैं, जो  वो खरीदना चाहती हैं। इस लिस्ट में होटल से लेकर आईलैंड तक शामिल है। 

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में रिया कहती हैं, 'मैं आईलैंड खरीदना चाहती हूं, प्राइवेट जेट और होटल खरीदना चाहती हूं। मुझे होटल पसंद हैं।' अपनी इच्छा बताकर रिया हंसने लगती हैं।'
  

End of Article