क्या कभी ईद कभी दिवाली से बाहर हुए सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा? डायरेक्टर फरहाद सामजी ने बताया सच 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 25, 2022, 06:52 PM IST

Farhad Samji On Aayush Sharma: सलमान खान की आगामी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली इन दिनों लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गई है। कहा जा रहा था कि इस फिल्म से सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा बाहर हो गए हैं। इस पर अब फिल्म के डायरेक्टर फरहाद सामजी ने चुप्पी तोड़ी है।

क्या कभी ईद कभी दिवाली से बाहर हुए सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा? डायरेक्टर फरहाद सामजी ने बताया सच 

Farhad Samji On Aayush Sharma: सलमान खान और पूजा हेगड़े की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि इस फिल्म से सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा बाहर हो गए हैं। अब इस मुद्दे पर इस फिल्म के डायरेक्टर फरहाद सामजी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए फरहाद सामजी ने यह कहा कि हर कोई इस फिल्म को लेकर अपनी कहानी बना रहा है। लेकिन अब तक इस फिल्म की टीम ने कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं किया है। पिंकविला से बात करते हुए फरहाद सामजी ने यह साझा किया कि या तो मीडिया उनका दिमाग पढ़ रही है या कयास लगा रही है।

ई टाइम्स से बात करते हुए फरहाद सामजी ने यह कहा कि 'प्रोडक्शन हाउस ने अब तक कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं किया है। इसको लेकर जो कुछ भी लिखा जा रहा है और कहा जा रहा है वह कुछ नहीं बस गॉसिप है और इसमें ना कोई सच्चाई है और ना इसकी कोई वैल्यू है। प्रोडक्शन हाउस जल्द ही इस प्रोजेक्ट को लेकर और इसके कास्ट को लेकर अनाउंसमेंट करने वाला है।' इसके बाद फरहाद सामजी ने यह भी बताया कि क्या वह इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं या नहीं। फरहाद ने कहा कि 'हाल ही में यह अफवाह उड़ रही थी कि फरहाद सामजी इस फिल्म का निर्देशन नहीं कर रहे हैं, जो एकदम झूठ है। फरहाद इस फिल्म के सेट पर पहले दिन से विजिट कर रहे हैं।' 

इसके साथ फरहाद सामजी ने यह भी बताया कि वह अपना अधिकतर समय फिल्म के सेट पर ही बिताते हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। और वह तैयारी पर ध्यान दे रहे हैं। खबरों के अनुसार, इस फिल्म में शहनाज गिल, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और साउथ के सुपरस्टार वेंकटेश और जगपति बाबू भी होंगे।

End of Article