इस गाने की शूटिंग के दौरान सोनाली बेंद्रे को नहीं थी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर, इस कारण फराह खान उड़ाती थीं मजाक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 25, 2022, 05:53 PM IST

Sonali Bendre On Her Pregnancy: बॉलीवुड अदाकारा सोनाली बेंद्रे ने हाल ही में यह खुलासा किया है कि एक गाने के शूट के दौरान उन्हें इस बात की खबर नहीं थी कि वह प्रेग्नेंट थीं।

इस गाने की शूटिंग के दौरान सोनाली बेंद्रे को नहीं थी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर, इस कारण फराह खान उड़ाती थीं मजाक
Photo Credit: Instagram

Sonali Bendre On Her Pregnancy: बॉलीवुड अदाकारा सोनाली बेंद्रे इन दिनों अपने प्रोजेक्ट द ब्रोकन न्यूज को लेकर व्यस्त हैं। इस प्रोजेक्ट में सोनाली बेंद्रे को एक पत्रकार के किरदार में देखा जाएगा जो जी5 पर स्ट्रीम होगा। रवि शंकर की फिल्म आग से बॉलीवुड सफर तय करने वाली अदाकारा अपने आगामी प्रोजेक्ट की वजह से इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। एक इंटरव्यू के दौरान, अदाकारा ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब वह एक गाने की शूटिंग कर रही थीं तब उन्हें इस बात की बिल्कुल भी खबर नहीं थी कि वह प्रेग्नेंट हैं। 

अदाकारा ने यह बताया कि जब वह छम छम करता है कि शूटिंग कर रही थीं तब उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वह अपने और अपने पति गोल्डी बहल के पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। अदाकारा ने इस किस्से को याद करते हुए यह साझा किया कि फराह खान इस गाने की कोरियोग्राफर थीं और उन्हें भी इस बात की खबर नहीं थी। लेकिन वह सोनाली बेंद्रे का पेट देख कर उनका खूब मजाक उड़ाती थीं। ऐसा इसलिए क्योंकि सोनाली के पति गोल्डी उनका बहुत ध्यान रखते थे और पंजाबी खाना खिलाते थे। 

सोनाली बेंद्रे ने मिस मालिनी से बात करते हुए यह कहा कि 'मैं उस समय प्रेग्नेंट थी और मुझे उस बारे में नहीं पता था। फराह उस गाने को कोरियोग्राफ कर रही थीं और वह मेरा पेट देखकर हंसती थीं। वह कहती थीं कि 'गोल्डी तुम्हारा अच्छा ध्यान रख रहा है। तुम पंजाबी खाना खा रही हो।' वह इसको लेकर मजाक कर रही थीं और हम दोनों बहुत हंस रहे थे।' सोनाली बेंद्रे अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर बहुत उत्साहित हैं। वह अपने फैशन सेंस को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक फंक्शन के दौरान 16 साल पहले का एक ड्रेस कैरी किया था। जिस वजह से अदाकारा ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया था।

End of Article