धर्मेंद्र की पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म Khalli Balli का पोस्टर हुआ आउट, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 2, 2022, 03:54 PM IST

Dharmendra Film Khalli Balli Poster out : लंबे समय बाद धर्मेंद्र बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी हॉरर कॉमेडी फिल्म खली- बली का पोस्टर आउट हुआ है। पहली बार धर्मेंद्र हॉरर कॉमेडी जॉनर की फिल्म ट्राई कर रहे हैं। आइए जानते हैं कब रिलीज होगी फिल्म।

धर्मेंद्र की पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म Khalli Balli का पोस्टर हुआ आउट, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
Photo Credit: Instagram

Dharmendra Film Khalli Balli Poster out : बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र दर्शकों के दिल पर राज करते हैं। एक्टर ने अपनी फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक रोल किए हैं। आज भी उनकी फैन फॉलोइंग किसी से कम नहीं हैं। धर्मेंद्र एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। एक्टर अपनी अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म खली- बली को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है। 

पोस्टर में धर्मेंद्र के साथ टीवी एक्टर रोहन मेहरा नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन मनोज शर्मा कर रहे हैं। फिल्म को कमल किशोर शर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में 16 सितंबर 2022 को रिलीज होगी। दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। लंबे समय बाद फैंस धर्मेंद्र को बड़े पर्दे पर देखने वाले हैं।

पहली बार हॉरर कॉमेडी फिल्म में दिखेंगे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र पहली बार हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा एक्ट्रेस मधु, रजनीश दुग्गल, विजय राज, एकता जैन जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म में धर्मेंद्र मनोचिकित्सक का किरदार निभा रहे हैं। धर्मेंद्र पहली बार हॉरर कॉमेडी जॉनर ट्राई करेंगे।

रोहन मेहरा खली बली से बॉलीवुड में कर रहे हैं डेब्यू

इस फिल्म से टीवी एक्टर रोहन मेहरा बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। रोहन मेहर टीवी के पॉपुलर एक्टर में से एक हैं। रोहन मेहरा को ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर- घर में पहचान मिली थी। एक्टर टीवी शोज के अलावा कुछ म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं। फिल्म के पोस्टर में रोहन मेहरा दिख रहे हैं। हालांकि उनका फिल्म में क्या रोल है इसका खुलासा नहीं हुआ है।

End of Article