अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal : 5 अक्टूबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए आज के अंकफल से

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 05 October 2026: आज 5 अक्टूबर का दिन कुछ मूलांक वालों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं कि यह दिन किन मूलांक वालों के लिए शुभ रहने वाला है।

Image

5 अक्टूबर का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 05 October 2026: आज 05 अक्टूबर 2026 है। अंकज्योतिष में 05 का अंक बुद्धि और विवेक के दाता बुध तथा श्री गणेश की कृपा को दर्शाता है। यह अंक वाणी, प्रसिद्धि, धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। अंक 05 बहुत तेजी से सफलता देने वाला अंक है। यह क्रिएटिविटी और मैनेजमेंट स्किल से भी जुड़ा है। 06 का स्वामी ग्रह शुक्र, बुध का मित्र माना जाता है। आज 05-10-2026 का भाग्यांक 07 रहेगा, जिसके स्वामी केतु हैं। केतु शुक्र और शनि का परम मित्र माना जाता है। अंक 05 के मित्र अंक 04, 06 और 08 हैं। अब अपने जन्मांक के अनुसार जानते हैं कि 05 अक्टूबर 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

आज पितृपक्ष चल रहा है। पितृ उपासना के लिए दिन महत्वपूर्ण है। पितरों को जल अर्पित करें और सुंदरकांड का पाठ करें। सोमवार होने के कारण भगवान शिव की पूजा करें। गंगाजल से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करना शुभ रहेगा। कर्ज से मुक्ति की कामना के लिए बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ किया जा सकता है। अपनी क्षमता के अनुसार दान करें।

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 1 वालों के लिए आज शुभ अंक 02 और 03 रहेंगे। जॉब में परेशानी और व्यवसाय में प्रगति के योग हैं। आज का भाग्यांक 07 जॉब में पद परिवर्तन की स्थिति बना सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बदल सकती है और नई भूमिका मिलने के योग हैं। व्यवसाय में किसी रुके हुए काम को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य में हड्डियों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज राहु से संबंधित द्रव्यों उड़द और लाल वस्त्र का दान करें। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 2 वालों के लिए आज शुभ अंक 01 और 03 रहेंगे। व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जॉब में प्रोग्रेस के संकेत हैं। जन्मांक 03 और 09 वाले लोगों से जुड़ाव कार्यक्षेत्र में लाभ दे सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से कारोबारी काम आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज श्रीसूक्त का पाठ करें। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 3 वालों के लिए आज शुभ अंक 01 और 02 रहेंगे। अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यांक 07 के स्वामी केतु का प्रभाव जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी और किसी नए काम की शुरुआत का रास्ता खुलेगा। स्वास्थ्य में कफ जनित विकार से परेशानी हो सकती है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग लाल और हरा है। भाग्य प्रतिशत 80% रहेगा।

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 4 वालों के लिए आज शुभ अंक 05 और 08 रहेंगे। भाग्यांक 07 के स्वामी केतु का प्रभाव आपके लिए लाभकारी रहेगा। आईटी, मीडिया, टीचिंग और बैंकिंग फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में नामांक 05 और 07 वाले लोगों से शुभ लाभ मिलेगा। किसी वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से कारोबारी काम आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज उड़द और तिल का दान करें। शुभ रंग हरा और आसमानी है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 5 (महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 5 वालों के लिए आज शुभ अंक 04 और 06 रहेंगे। व्यवसाय में नामांक 04 और 07 वाले लोगों से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके हुए कार्य में दोबारा प्रोग्रेस हो सकती है। लंबे समय से अटके हुए काम को आगे बढ़ाने के लिए आज प्रयास करना उपयोगी रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग आसमानी और हरा है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 6 (महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 6 वालों के लिए आज शुभ अंक 04 और 08 रहेंगे। आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जॉब में भाग्यांक 07 के स्वामी केतु और अंक 08 के स्वामी शनि का सहयोग मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से कार्यक्षेत्र में प्रोग्रेस होगी। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरा करने का अवसर मिलेगा। स्किन और बीपी के मरीज सावधानी बरतें। आज सात अन्न का दान करें। शुभ रंग सफेद और पीला है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 7 (महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 7 वालों के लिए आज शुभ अंक 06 और 08 रहेंगे। जॉब में अपनी प्रोग्रेस से आप खुश रहेंगे। बिजनेस में सफलता के योग हैं। कार्यक्षेत्र में लगातार किए जा रहे प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा। कोई नया अवसर भी सामने आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। आज हनुमान बाहुक का पाठ करें। शुभ रंग नीला और हरा है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 8 (महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 8 वालों के लिए आज शुभ अंक 03 और 06 रहेंगे। आज का दिन बिजनेस में विवादों से बचने का है। अंक स्वामी शनि और भाग्यांक 07 के स्वामी केतु का प्रभाव रहेगा। जॉब में शनि और मित्र ग्रह बुध बड़ी सफलता दे सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चलने से फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज चावल का दान करें। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 9 (महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 9 वालों के लिए आज शुभ अंक 01 और 02 रहेंगे। व्यवसाय में मंगल और बुध का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 04 और मित्र अंक 08 वाले उच्चाधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग कार्यक्षेत्र में प्रोग्रेस का रास्ता खोलेगा। आर्थिक मामलों में भी सकारात्मक संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है। कफ जनित विकार या उदर संबंधी समस्या से सावधानी बरतें। आज सात अन्न का दान करें। शुभ रंग नीला और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

05 अक्टूबर 2026 के विशेष उपाय

आज 05 अंक के स्वामी बुध और भाग्यांक 07 के स्वामी केतु का प्रभाव रहेगा। सोमवार होने के कारण भगवान शिव की पूजा करें और गंगाजल से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। पितृपक्ष में पितरों को जल अर्पित करके उनका स्मरण करें। सुंदरकांड का पाठ करें। कर्ज से मुक्ति की कामना के लिए बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें। अपनी क्षमता के अनुसार अन्न, वस्त्र और जरूरत की चीजों का दान करें। माता-पिता और गुरु के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। पक्षियों के लिए दाना-पानी रखना भी शुभ रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article