एजुकेशन

Punjab Police Constable Result 2026 Released: पंजाब पुलिस कांस्टेबल सीबीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी, punjabpolice.gov.in पर करें चेक

Punjab Police Constable Result 2026 Released: पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

Punjab Police Constable Result 2026 Released: ऐसे चेक करें पंजाब पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट

Punjab Police Constable Result 2026 Released: पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें पंजाब पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित की गई थी।

Punjab Police Constable Result: कब हुई थी पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा

पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए सीबीटी परीक्षा 01 जुलाई से 30 जुलाई 2026 के बीच आयोजित की गई थी। एग्जाम राज्य के कई केंद्रों पर निर्धारित थी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 3298 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Punjab Police Constable Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले punjabpolice.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Punjab Police Constable CBT Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स पर जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

Punjab Police Constable Result: सीबीटी के बाद पीईटी व पीएसटी के लिए पात्र

पंजाब पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) व शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article