ब्रह्मास्त्र के नए गाने देवा देवा में आग से खेलते नजर आए रणबीर कपूर, अरिजीत सिंह की आवाज ने फिर किया लोगों को मदहोश 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2022, 03:56 PM IST

Film Bhrahmastra Deva Deva Song Out: ब्रह्मास्त्र फिल्म का नया गाना देवा देवा जारी हो गया है। अरिजीत सिंह की आवाज ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है।

ब्रह्मास्त्र के नए गाने देवा देवा में आग से खेलते नजर आए रणबीर कपूर, अरिजीत सिंह की आवाज ने फिर किया लोगों को मदहोश 
Photo Credit: YouTube

Film Bhrahmastra Deva Deva Song Out: कुछ दिन पहले आलिया भट्ट (Alia Bhatt), रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) का गाना केसरिया ‌(Kesariya Song) जारी हुआ था जिसे लोगों ने ढेर सारा प्यार दिया था। इस गाने के बाद लोगों को ब्रह्मास्त्र फिल्म के नए गाने देवा देवा (Film Bhrahmastra New Song Deva Deva Released) का बेसब्री से इंतजार था। अब जाकर लोगों का यह इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि हाल ही में फिल्म ब्रह्मास्त्र का नया गाना देवा देवा जारी हुआ है।अरिजीत सिंह (Arijit Singh) की आवाज ने एक बार फिर दर्शकों को मदहोश कर दिया है। एक तरफ जहां लोगों को अरिजीत सिंह का यह गाना बेहद पसंद आ रहा है वहीं कुछ लोग इस फिल्म में दिखाए गए वीएफएक्स इफैक्ट्स की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। 

Deva Deva Song Out

अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखे गए इस गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है और अरिजीत सिंह ने गाया है। वीडियो की शुरुआत में यह देखा गया कि रणबीर कपूर अमिताभ बच्चन से अपनी शक्तियों के बारे में पूछते हैं। इस दौरान अमिताभ बच्चन उन्हें यह जवाब देते हैं कि वह एक‌ शक्तिशाली अस्त्र हैं। जिसके बाद रणबीर आग के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने में आलिया भट्ट को भी देखा गया जिनकी केमेस्ट्री रणबीर कपूर के साथ इस फिल्म में बहुत प्यारी लग रही है। यह दोनों अनोखे अंदाज में फेरे लेते हुए नजर आए। 

स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टार लाइट पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र इस वर्ष 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म हिंदी समेत तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में जारी होगी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी को मुख्य भूमिका में देखा ‌जाएगा।

End of Article