Bollywood Actresses Ramp Walk Video: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के आए दिन ग्लैमरस लुक सामने आते रहते हैं। अब हाल ही में एक फैशन शो में कई एक्ट्रेसेस से खूबसूरत लुक देखने को मिले। शमिता शेट्टी, अमृता राव, श्रेया सरन और भागयश्री सहित कई अदाकाराओं ने रैंप वॉर किया। मैंने प्यार किया की सुमन यानि भाग्यश्री को रैंप वॉक पर कुछ ऐसे अंदाज में देखा गया कि फैन्स अपना दिल हार बैठे। सिर से पांव तक भाग्यश्री का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला। भाग्यश्री इस रैंप वॉक वीडियो से सोशल मीडिया पर छाई हुई है। जिसमें वो रैंप पर रानी सी सजी नजर आ रही हैं। वहीं इस दौरान महिमा चौधरी की ब्राइडल लुक में देखा गया। सूबसूरत लहंगा, कानों में झुमके और गले में हार पहनकर महिमा नजाकत के साथ रैंप पर नजर आईं। वहीं इसी दौरान श्रेया सरन को सुर्ख लाल लहंगे में देखा गया। साथ ही शमिता शेट्टी और अमृता राव भी रैंप पर जलवे बिखेरती नजर आईं।
दुल्हन बन रैंप पर उतरीं महिमा चौधरी, भाग्यश्री-अमृता राव और श्रेया सरन ने भी ब्राइड लुक में बिखेरे जलवे
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Aug 8, 2022, 02:44 PM IST
