8 साल छोटे एक्टर के साथ दीपिका पादुकोण हुईं फिल्म गहराइयां में बोल्ड, इंटिमेट सींस पर एक्ट्रेस ने अब जाकर तोड़ी चुप्पी 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2022, 05:27 PM IST

Deepika Padukone Opened Up About Her Intimate Scenes In Gehraiyaan: रिलीज होने से पहले दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे की फिल्म गहराइयां सुर्खियों में जगह बटोर रही है। दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के बोल्ड सींस की वजह से यह फिल्म चर्चा का विषय बन गई है। 

8 साल छोटे एक्टर के साथ दीपिका पादुकोण हुईं फिल्म गहराइयां में बोल्ड, इंटिमेट सींस पर एक्ट्रेस ने अब जाकर तोड़ी चुप्पी 

Deepika Padukone Breaks Her Silence Over Her Controversial Intimate Scenes In Gehraiyaan: फिल्म 83 में अपने बेहतरीन अभिनय से सुर्खियां बटोरने के बाद दीपिका पादुकोण एक बार फिर लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गई हैं। पिछले कुछ दिनों से दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म गहराइयां खबरों में बनी हुई है। यह फिल्म जल्द ही ऐमेजॉन प्राइम वीडियो पर 11 फरवरी को दस्तक देने वाली है। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही दीपिका पादुकोण विवादों में फंस गई हैं। दरअसल, हाल ही में गहराइयां का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसमें दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के किसिंग सींस के साथ इंटिमेट सींस भी हैं। अपने से तकरीबन 8 साल छोटे एक्टर के साथ इंटिमेट सींस देने की वजह से दीपिका पादुकोण कॉन्ट्रोवर्सी में फंस गई हैं। 

दीपिका पादुकोण ने इंटिमेट सींस पर तोड़ी चुप्पी 

20 जनवरी को शकुन बत्रा द्वारा अभिनीत रिलेशनशिप ड्रामा फिल्म गहराइयां का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसमें दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के अफेयर को दिखाया गया है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ चतुर्वेदी के डीप रोमांस और किसिंग सींस ने तहलका मचा दिया है। अपने से छोटे एक्टर के साथ इंटीमेट सींस करने की वजह से दीपिका पादुकोण विवादों में बनी हुई हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपने कंट्रोवर्शियल इंटिमेट सींस पर चुप्पी तोड़ते हुए यह बताया कि 'शकुन बत्रा ने मुझे सारे कंफर्ट देने के साथ सेफ और सिक्योर महसूस करवाया क्योंकि इंटिमेसी आसान नहीं है। 

यह ऐसा कुछ नहीं है जिसे हमने कभी एक्सपीरियंस किया है या इंडियन सिनेमा में इसे दिखाया गया है जैसा हमने इस फिल्म में किया है। इसीलिए इंटिमेसी तभी मुमकिन है जब आपको यह पता होता है कि डायरेक्टर यह सब लोगों को आकर्षित करने के लिए नहीं कर रहा है। इसके बाद अदाकारा ने यह कहा कि यह तभी मुमकिन है जब आप अपने वातावरण में सेफ और सिक्योर महसूस करते हैं।  

जिसके बाद अनन्या पांडे ने भी यह साझा किया कि जब शकुन बत्रा और आयशा उन्हें फिल्म का नरेशन दे रहे थे तब उन्हें बिल्कुल भी विश्वास नहीं हुआ था कि यह फिल्म उनके हिस्से में आ रही है। नरेशन के दौरान वह बाथरूम चली गई थीं और 20 मिनट तक बाहर नहीं आई थीं। जिसके बाद शकुन बत्रा और आयशा डर गए थे कि कहीं वह बाथरुम में बेहोश तो नहीं हो गई हैं। दीपिका पादुकोण सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर नजर आएंगे। 

End of Article