कोरोना से घबराए 'लाल सिंह चड्ढा' के मेकर्स ने टाली रिलीज, जानें कब रिलीज होगी आमिर- करीना की फ‍िल्‍म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2022, 08:19 AM IST

आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज डेट एक बार फिर आगे खिसक गई है। फिल्म इस साल बैसाखी के मौके पर रिलीज होने वाली थी।

कोरोना से घबराए 'लाल सिंह चड्ढा' के मेकर्स ने टाली रिलीज, जानें कब रिलीज होगी आमिर- करीना की फ‍िल्‍म

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा अपनी अनाउंसमेंट के समय से चर्चा में है। फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं लेकिन अब एक बार फिर उनका इंतजार बढ़ गया है। 

कब होगी रिलीज?

कोरोना वायरस ने एक बार फिर वापसी कर ली है और इसकी तीसरी लहर के मामले तेजी से आ रहे हैं। अब कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे खिसकाने का फैसला लिया है। यह फिल्म 14 अप्रैल 2022 को बैसाखी के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म इस दिन रिलीज नहीं होगी। खबरों की मानें तो फिल्म अब 11 अगस्त 2022 को रिलीज होगी। हालांकि अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

ये वजह भी आई सामने

इससे पहले यह जानकारी सामने आई थी कि फिल्म की रिलीज डेट को आगे खिसकाने की वजह साउथ की सुपरहिट फिल्म केजीएफ के सीक्वल फिल्म है। बताया गया कि केजीएफ 2 के भी उसी समय रिलीज होने के चलते मेकर्स ने रिस्क से बचने के लिए यह फैसला लिया है।  हाल ही में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा की जबरदस्त सफलता को देखते हुए मेकर्स कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे और इसीलिए उन्होंने यह फैसला लिया।

इस फिल्म की हिंदी रीमेक है

'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान और करीना कपूर खान नजर आएंगी, जो कि साल 1994 में आई अमेरिकी फिल्म फॉरेस्ट गंप की रीमेक है। इस फिल्म को अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित किया गया है। फ‍िल्‍म में प्रीतम का संगीत है और लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखित हैं। 
 

End of Article