Gehraiyaan Trailer: 'गहराइयां' का ट्रेलर रिलीज, दीपिका पादुकोण ने सिद्धांत चतुर्वेदी संग जमकर दिए किसिंग सीन्स, देखें Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2022, 03:16 PM IST

Deepika Padukone Gehraiyaan Trailer Video: फिल्म 'गहराइयां' की कहानी बेहद रोमांचक और इसी वजह से इसके दिलचस्प ट्रेलर रिलीज का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। फिल्म 11 फरवरी, 2022 को रिलीज हो रही है...

Gehraiyaan Trailer: 'गहराइयां' का ट्रेलर रिलीज, दीपिका पादुकोण ने सिद्धांत चतुर्वेदी संग जमकर दिए किसिंग सीन्स, देखें Video

अपकमिंग फिल्म 'गहराइयां' का ट्रेलर रिलीज गया है। जो कि देखमें काफी दिलचस्प है। 'गहराइयां' एक रिलेशनशिप ड्रामा है, जिसमें आज के जमाने के रिश्ते की उलझनों को दिखाया गया है। शकुन बत्रा के डायरेक्शन में बनीं इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे, धैर्य करवा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। साथ ही नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर ने भी इसमें अहम किरदार निभाए हैं। 11 फरवरी, 2022 को अमेजन प्राइम वीडियो पर भारत के साथ-साथ दुनिया के 240 देशों में फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर होगा।

फिल्म 'गहराइयां' की कहानी बेहद रोमांचक और इसी वजह से इसके दिलचस्प ट्रेलर रिलीज का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। ट्रेलर की बात करें तो इसमें आज के समय में कपल के रिलेशनशिप की अंदरूनी परतों, युवाओं के जीवन के खास पहलुओं और अपनी मर्जी से जिंदगी बिताने की इच्छा को बखूबी प्रदर्शित किया गया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी की अफेयर भी दिखाया गया है। जो कि पहले से अपने अन्य पार्टनर्स के साथ रिश्ते में होते हैं लेकिन फिर भी वो एक-दूसरे से प्यार कर बैठते हैं। ट्रेलर में दीपिका-सिद्धांत के किसिंग सीन्स और डीप रोमांस की झलक साफ देखने को मिल रही है। 

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए दीपिका पादुकोण ने बताया, 'गहराइयां में मैंने अलीशा का किरदार निभाया है जो मेरे दिल के बेहद करीब है, और निश्चित तौर पर यह पर्दे पर मेरे द्वारा निभाए गए सबसे चुनौतीपूर्ण किरदारों में से एक है। मुझे इस तरह के मजेदार और चुनौतियों से भरे किरदार को निभाने का मौका मिला, जिसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं। सभी किरदारों का संघर्ष और उनका सफर एकदम असली, स्वाभाविक और आम लोगों के जीवन से जुड़ा है। हमने दर्शकों को एक ऐसे सफर पर ले जाने की कोशिश की है, जिनसे वे जुड़ाव महसूस कर सकेंगे। आपसी रिश्तों और इंसान के दिल की भावनाओं को पर्दे पर उतारने के मामले में शकुन को महारत हासिल है। उन्होंने 'गहराइयां' के माध्यम से एक बार फिर से एक ऐसी कहानी तैयार की है, जो सभी को पसंद आएगी। इस बात से मैं बेहद उत्साहित हूं कि फिल्म दुनिया भर के दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।'


'गहराइयां' के बारे में सिद्धांत चतुर्वेदी का कहना है, 'मुझे तो ऐसा लग रहा है, मानों मैं अपने घर वापस आ गया हूं। एक अभिनेता के रूप में, मैंने अमेजन प्राइम वीडियो के साथ अपने सफर की शुरुआत की थी। अब 'गहराइयां' का वर्ल्ड प्रीमियर भी इसी पर होगा। मुझे लगता है कि हम सभी में मेरे किरदार जाइन की थोड़ी-बहुत खूबियां मौजूद हैं। उसकी दिली तमन्ना, उसके अरमान, अपने सपनों को पूरा करने की लगन और मुश्किल चुनौतियों से जूझना और उसका सामना करना जैसी बातें कहीं-न-कहीं हम सभी की जिंदगी से जुड़ी हुई हैं। 'गहराइयां' फिल्म हम सभी के दिल के बेहद करीब है, और मैं बेहद उत्साहित हूं।'

End of Article