Dabangg 3 New Promo: सलमान-सोनाक्षी की दबंग 3 का आया नया प्रोमो, चुलबुल पांडे ने अपनी मिसेज 'रज्जो' से मिलवाया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 21, 2019, 01:45 PM IST

दबंग 3 का ट्रेलर रिलीज होने से पहले इसका नया प्रोमो आया है, जिसमें सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा यानि रज्जो से मिलवा रहे हैं।

Dabangg 3 New Promo: सलमान-सोनाक्षी की दबंग 3 का आया नया प्रोमो, चुलबुल पांडे ने अपनी मिसेज 'रज्जो' से मिलवाया
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म दबंग 3 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के कुछ पोस्टर्स और प्रोमोज रिलीज हो चुके हैं और जल्द ही इसका ट्रेलर आने वाला है। ट्रेलर से पहले दबंग 3 का एक नया प्रोमो रिलीज किया गया है। जिसमें सलमान, सोनाक्षी के किरदार से मिलवा रहे हैं। फिल्म में सोनाक्षी के कैरेक्टर का नाम रज्जो है। इस प्रोमो में रज्जो का पोस्टर दिख रहा है और सलमान चलते हुए आकर उनके बारे में बता रहे हैं।

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर ये नया प्रोमो शेयर किया है। इसमें सोनाक्षी का पोस्टर लगा है और सलमान आगे आते हुए बोलते हैं कि ये हैं हमारी सुपर सेक्सी मिसेज रज्जो। वाह! क्या बात है। अभी भी हमारी हबीबी। इस प्रोमो में सलमान दबंग 3 में अपने किरदार चुलबुल पांडे के रूप में ही हैं। वहीं पोस्टर में सोनाक्षी बिल्कुल दबंग अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने फ्लोरल साड़ी के साथ एक शर्ट पहनी है और बाइक पर बैठी हैं। इसके साथ ही उन्होंने दबंग के मशहूर सनग्लासेज लगाए हुए हैं।

आपको बता दें कि दो ही दिनों में दबंग 3 का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। इसका ट्रेलर 23 अक्टूबर को रिलीज होगा। दर्शकों में इसे लेकर अभी से उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म में सलमान और सोनाक्षी अपने आइकॉनिक किरदार चुलबुल पांडे और रज्जो ही प्ले करेंगे।

इस बार फिल्म में एक और हीरोइन की एंट्री हुई है। दबंग 3 में सोनाक्षी के साथ-साथ महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर भी दिखेंगीं। सलमान की दबंग 3 इसी साल के आखिर में 20 दिसंबर 2019 को रिलीज होने वाली है।

End of Article