Raj Kundra Arrested: Shilpa Shetty के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार, अश्लील फिल्म बनाने का है आरोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 19, 2021, 11:59 PM IST

Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Arrested: फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। 

Raj Kundra Arrested: Shilpa Shetty के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार, अश्लील फिल्म बनाने का है आरोप

मुंबई: मशहूर बिजनेसमैन और फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी मुंबई में क्राइम ब्रांच द्वारा की गई है। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स में दिखाने के आरोप हैं। मुंबई के पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि वह इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता प्रतीत होते हैं और इस बारे में हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं।

राज कुंद्रा मुख्य साजिशकर्ता

 मुंबई के पुलिस कमिश्नर ने इस संबंध में बयान देते हुए कहा, 'अपराध शाखा ने व्यवसायी राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए उन्हें दिखाने के मामले में गिरफ्तार किया है। वह (राज कुंद्रा) मुख्य साजिशकर्ता प्रतीत होते हैं। इस बारे में हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं।' इससे पहले राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। राज कुंद्रा ने इस मामले में शामिल होने के आरोपों को खारिज किया है और अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया है।

गिरफ्तारी के बाद राज कुंद्रा मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के संपत्ति प्रकोष्ठ के समक्ष पेश हुए, जहां उन्हें 'अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप के माध्यम से चलाने से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।

कई लोगों को लिया था हिरासत में

आपको बता दें कि इस मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच पिछले कई महीने से जांच कर रही थी और कई लोगों को हिरासत में भी लिया था। पूछताछ की कड़िया जब राज कुंद्रा तक पहुंची तो पुलिस ने तहकीकात और तेज कर दी। मुंबई पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, फरवरी 2021 में इसे लेकर केस दर्ज किया था जिसमें कहा था कि अश्लील फिल्में बनाकर उन्हें अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है।  वहीं इस मामले में अभी तक राज कुंद्रा या शिल्पा शेट्टी की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

End of Article