11 साल के एक्टर ने शाहरुख खान को दी थी स्मोकिंग छोड़ने की सलाह, देखते ही छिपा लेते थे सिगरेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2022, 05:28 PM IST

Markand Soni on Shah rukh Khan: मार्कंड सोनी फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। मार्कंड ने एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान से जुड़ा किस्सा शेयर किया है। एक्टर ने बताया कैसे उन्हें देखकर सिगरेट का पैकेट छिपा लेते थे शाहरुख खान...

11 साल के एक्टर ने शाहरुख खान को दी थी स्मोकिंग छोड़ने की सलाह, देखते ही छिपा लेते थे सिगरेट

Markand Soni Brahmastra Actor: रणबीर कपूर, आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र नौ सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में शाहरुख खान भी कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में चाइल्ड एक्टर से अपनी करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर मार्कंड सोनी भी अहम रोल में नजर आएंगे। मार्कंड ने महज तीन की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि बचपन में उन्होंने एक पॉपुलर टीवी शो के दौरान शाहरुख खान के साथ किया था। इस दौरान उन्होंने किंग खान को सिगरेट न पीने की सलाह दी थी। 

मीडिया से बातचीत में मार्कंड सोनी ने कहा कि वह एक टीवी शो की शूटिंग कर रहे थे। एक दिन उन्होंने देखा कि स्टेज के पीछे शाहरुख खान स्मोक कर रहे थे। वह उनके पास गए और कहा, 'सर आप स्मोक कर रहे हैं? ये सेहत के अच्छा नहीं हैं।' 11 साल के मार्कंड की सलाह शाहरुख खान ने सुनी और उनसे बेहद ही प्यार से रिएक्ट किया। शाहरुख खान ने सिगरेट का पैकेट अपने असिस्टेंट को दिया और कहा कि वह अब कभी भी स्मोक नहीं करेंगे। मार्कंड याद करते हुए कहते हैं कि जब भी शाहरुख उन्हें देखते थे अपना सिगरेट का पैकेट छिपा लेते थे।   

ऐसा है मार्कंड का फिल्म में किरदार 
ब्रह्मास्त्र फिल्म मे मार्कंड सोनी का किरदार बेहद दिलचस्प होने वाला है। फिल्म में वह एक सीक्रेट सोसाइट के मेंबर का किरदार निभा रहे हैं, जो ब्रह्मांड में मौजूद अलग-अलग अस्त्र से लोगों का बचाव करती है। ब्रह्मस्त्र उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म है। बकौल मार्कंड, 'ये जीवन में एक बार किया जाने वाला एक्सपीरियंस था। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के इतने बड़े एक्टर्स के साथ काम करना काफी अच्छा अनुभव था। मार्कंड सोनी ने बतौर चाइल्ड एक्टर खिचड़ी द मूवी, भूत एंड फ्रेंड्स, सुनैना और सीआईडी जैसे सीरियल में काम किया है।

ब्रह्मास्त्र की बात करें तो फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। फिल्म में नागार्जुन, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म को आयान मुखर्जी डायरेक्ट किया है।

End of Article