Brahmastra का नया सॉन्ग डांस का भूत हुआ रिलीज, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने की रणबीर कपूर के डांस की तारीफ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2022, 05:09 PM IST

Dance Ka  Bhoot Song : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का तीसरा गाना डांस का भूत रिलीज हो चुका है। गाने को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोशल मीडिया पर ये गाना ट्रेंड कर रहा है।

Brahmastra का नया सॉन्ग डांस का भूत हुआ रिलीज, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने की रणबीर कपूर के डांस की तारीफ
Photo Credit: Instagram

Dance Ka  Bhoot Song : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। फैंस रणबीर और आलिया को पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। ब्रह्मास्त्र के दो सॉन्ग केसरिया और देवा- देवा पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। हाल ही में फिल्म का तीसरा सॉन्ग डांस का भूत आउट हुआ है।
 
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर गाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'उफ्फ, उसे बस डांस करते हुए देखो'। गाने में रणबीर कपूर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। फैंस को उनका डांस मूव्स और एक्सप्रेशन खूब पसंद आ रहा है। गाने में रणबीर कपूर डीजे के रूप में नजर आ रहे हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है और इसके लिरिक्स अभिषेक भट्टाचार्य ने लिखा है। सोशल मीडिया पर रणबीर के इस गाने को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कुछ ही घंटों में इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

आलिया भट्ट,  अक्किनेनी नागार्जुन समेत कई सेलेब्स ने डांस का भूत गाने की तारीफ करते हुए ट्वीट किया है। ट्विटर पर यूजर्स गाने की तारीफ कर रहे हैं। 

बह्मास्त्र 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन, अक्किनेनी नागार्जुन नजर आएंगे। फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में पहली बार आलिया और रणबीर कपूर साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे।

End of Article