Top Bollywood News: अली फजल- ऋचा चड्ढा की शादी में शामिल होंगे इतने मेहमान, दिल्ली क्राइम 2 का ट्रेलर रिलीज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2022, 08:22 PM IST

Bollywood News Today in Hindi, 08 August 2022: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मस्त्र का दूसरा गाना रिलीज। लाल सिंह चड्ढा की रिलीज से पहले मन्नत में मिले शाहरुख खान और आमिर खान। जानिए बॉलीवुड की सोमवार आठ अगस्त की बड़ी खबरें।

Top Bollywood News: अली फजल- ऋचा चड्ढा की शादी में शामिल होंगे इतने मेहमान, दिल्ली क्राइम 2 का ट्रेलर रिलीज

Bollywood News Today in Hindi, 08 August 2022: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का दूसरा गाना देवा देवा रिलीज हो गया है। फिल्म एक विलेन रिटर्न्स ने दूसरे वीकेंड के बाद 38 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। सलमान खान की फिल्म कभी ईद और कभी दिवाली से बाहर हुई शहनाज गिल। वहीं, अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी में 400 से अधिक गेस्ट शामिल होंगे। जानिए बॉलीवुड की सोमवार आठ अगस्त 2022 की बड़ी खबरें।  

आमिर खान (Aamir Khan) और शाहरुख खान (Shah rukh Khan) काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों एक दूसरे की फिल्म का प्रमोशन भी करते हैं। लाल सिंह चड्ढा की रिलीज से पहले दोनों शाहरुख खान के बंगले मन्नत में मिले। ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान और शाहरुख खान ने काफी देर तक बात की है। दोनों ने एक साथ लाल सिंह चड्ढा फिल्म देखी। फिल्म खत्म होने के बाद शाहरुख खान ने काफी तारीफ की है। आमिर खान और शाहरुख खान की मन्नत में हुई मुलाकात को फोटोग्राफर्स अपने कैमरे में कैद नहीं कर सके।

रिलीज हुआ दिल्ली क्राइम सीजन 2 का ट्रेलर (Delhi Crime Season 2 Trailer)
नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सरीजी दिल्ली क्राइम का दूसरा सीजन 26 अगस्त को रिलीज होने वाला है। इससे पहले सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दो मिनट से अधिक के ट्रेलर में दिखाया है कि डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी (शेफाली शाह) और उनकी टीम सीरियल किलिंग का केस सॉल्व कर रही है। सीरीज के दूसरे सीजन में राजेश तेलंग, रसिका दुग्गल समेत पुरानी स्टारकास्ट नजर आने वाली हैं। गौरतलब है कि साल 2019 में रिलीज हुआ सीरीज के पहले सीजन दिल्ली के निर्भया गैंगरेप केस पर आधारित था। इसमें दिखाया था कि कैसे दिल्ली पुलिस ने सभी दोषियों को कैसे पकड़ा था।

Delhi Crime Season 2 Trailer Video 

ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी में होंगे 400 मेहमान
ऋचा चड्ढा और अली फजल जल्द ही शादी में बंधने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी में 350 से 400 से अधिक मेहमान शामिल हो सकते हैं।   दोनों दिल्ली में शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। शादी के समारोह मुंबई में होंगे।  ऋचा चड्ढा और अली फजल साल 2020 में शादी करने वाले थे। हालांकि, कोविड और लॉकडाउन के कारण शादी पिछले दो साल से टल रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ये कपल सितंबर 2022 में शादी करेगा।  आपको बता दें कि ये कपल अपने नए घर में शिफ्ट हो गया है। 

आलिया ने बताया कैसे पति हैं रणबीर कपूर
आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स रिलीज हो गई है। फिल्मफेयर से बातचीत में आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को अपना बेस्ट फ्रेंड बनाया है। आलिया ने कहा कि शादी के बाद दोनों के बीच कुछ भी नहीं बदला है। बकौल आलिया भट्ट, 'रणबीर अभी भी वैसे ही इंसान हैं, जितनी भी मैं उनकी तारीफ करूं उतना कम ही है। वह मुझे हमेशा सपोर्ट करते हैं। वह मुझे बहुत हंसाते हैं। शादी के बाद मेरी जितनी भी चिंताएं थी वह सभी खत्म हो गई है।' आलिया रणबीर की बतौर एक्टर तारीफ करते हुए कहती हैं कि वह सेट पर बेहद शांत हैं। वह वक्त के पाबंद हैं।'

रिलीज हुआ ब्रह्मास्त्र का गाना
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र का नया गाना देवा-देवा रिलीज हो गया है। गाने में रणबीर कपूर आग से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। 

देवा-देवा के लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। इस गाने में आलिया भट्ट की भी झलक दिखाई गई है। आपको बता दें कि ब्रह्मास्त्र नौ सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली है।

End of Article