बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के बेबी शॉवर में होंगे 20 लोग शामिल, आने वाले बच्चे के लिए है कपल की खास प्लानिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 23, 2022, 08:36 AM IST

Bipasha Basu and Karan Singh Grover Baby Shower : बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बेबी शॉवर समारोह का आयोजन कर रहे हैं। इस समारोह में महिलाओं और पुरुषों के लिए थीम रखी गई है।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के बेबी शॉवर में होंगे 20 लोग शामिल, आने वाले बच्चे के लिए है कपल की खास प्लानिंग
Photo Credit: Instagram

Bipasha Basu and Karan Singh Grover Baby Shower : बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जल्द माता- पिता बनने वाले हैं। कपल अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। बिपाशा ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फैंस को गुड न्यूज दी थी। एक्ट्रेस अक्सर अपने बेबी बंप के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कपल जल्द बेबी शॉवर का आयोजन कर सकता है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, इस बेबी शॉवर समारोह में एक्ट्रेस के करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद होंगे।

करण और बिपाशा ने बेबी शॉवर के लिए जो इनविटेशन कार्ड भेजा है, उसमें कोरोना के नियमों का भी ध्यान रखा है। इनविटेशन कार्ड में लिखा है, 'लिटिल मंकी रास्ते में हैं। हम उसका इंतजार कर रहे हैं। पार्टी की थीम के लिए महिलाएं पिंक या पीच पहन सकती हैं। वहीं, पुरुष ब्लू या लेवेंडर पहन सकते हैं।

बिपाशा के बेबी शॉवर में 20 लोग शामिल होंगे

बेबी शॉवर समारोह में कोरोना का ध्यान रखा गया है, ताकि आने वाले बच्चे को कोई नुकसान न हो। करण बिपाशा की पार्टी में सिर्फ खास दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे। खबरों के मुताबिक इस समारोह में 20 लोग शामिल होंगे। करण और बिपाशा ने अगस्त में मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी थी। एक्ट्रेस ने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के बारे में खुलकर बात की थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि वो लंबे समय से बच्चे के लिए ट्राई कर रही थीं। एक्ट्रेस ने बताया था कि जब उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी का पता चला तो उन्होंने ये गुड न्यूज सबसे पहले अपनी मां को सुनाई थी।

बिपाशा और करण की मुलाकात फिल्म अलोन के सेट पर पहली बार हुई थी। यहां से दोनों की दोस्ती शुरू हुई और बाद में उनका प्यार परवान चढ़ा। कपल ने साल 2016 में शादी की थी। 

End of Article