बिग बॉस फेम Arshi Khan जल्‍द करेंगी बॉलीवुड डेब्‍यू, इस फिल्म से करेंगी फैंस का दिल जीतने की कोशिश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2021, 07:40 PM IST

Arshi Khan Bollywood debut: बिग बॉस के घर नजर आने वाली अर्शी खान जल्‍द ही रुपहले पर्दे पर नजर आएंगी। वह फिल्म 'त्राहिमाम' से डेब्‍यू करने जा रही हैं।

बिग बॉस फेम Arshi Khan जल्‍द करेंगी बॉलीवुड डेब्‍यू, इस फिल्म से करेंगी फैंस का दिल जीतने की कोशिश
Photo Credit: Instagram

Arshi Khan in Bollywood: बिग बॉस के घर से सुर्खियों में आने वाली टीवी अभिनेत्री अर्शी खान अपने बिंदास अंदाज की वजह से जानी जाती हैं। कई बार उन्‍होंने विवादित बयानों के जरिए भी लोगों का खूब ध्‍यान खींचा है। आजकल वह दोबारा चर्चाओं में हैं, दरअसल अर्शी खान जल्‍द ही बॉलीवुड में अपना कदम रखने जा रही हैं। वह  फिल्म 'त्राहिमाम' से डेब्‍यू करने जा रही हैं। इसे लेकर अभिनेत्री काफी एक्‍साइटेड और नर्वस हैं। 

ईटाइम्‍स की रिपोर्ट के अनुसार अर्शी खान कहती हैं, "बॉलीवुड फिल्में करना मेरा सपना था और अब जब यह सच हो रहा है, तो मैं बहुत नर्वस हूं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि यह वास्तव में हो रहा है और मुझे यह महसूस करने के लिए खुद को यकीन दिलाना होगा कि ये वाकई हकीकत है। इस डेब्‍यू से मैं इमोशनल भी हूं क्योंकि मैं वास्तव में इसे लंबे समय से करना चाहती थी। ऐसे में मुझे ये मौका मिला। मैं खुद को बहुत खुशकिस्‍मत मानती हूं। इस प्रोजेक्‍ट को लेकर मैं बहुत उत्‍साहित भी हूं।"

गांव की छोरी बनकर जीतेंगी दिल 

अर्शी को यूं तो उनकी बोल्‍डनेस की वजह से जाना जाता है। मगर अपने डेब्‍यू मूवी में वह बिल्‍कुल जुदा अंदाज में नजर आएंगी। ईटाइम्‍स को दिए इंटरव्‍यू में उन्‍होंने अपनी भूमिका के बारे में बताते हुए कहा कि यह रोल उनके अब तक के करियर में किए गए काम से बिल्कुल विपरीत है। "दर्शकों को मुझे बिल्कुल अलग अवतार में देखने को मिलेगा क्योंकि मैं चंपा नाम की एक गांव की लड़की की भूमिका निभा रही हूं। यह एक खूबसूरत कहानी के साथ एक महिला प्रधान फिल्म है।"

ये कलाकार भी आएंगे नजर 

इस फिल्‍म के निर्देशक दुष्यंत प्रताप सिंह हैं। जबकि अर्शी के अलावा इसमें पंकज बेरी, राजू खेर और आदि ईरानी जैसे लोकप्रिय कलाकार भी नजर आएंगे। मालूम हो कि अभिनेत्री अर्शी खान ने विवादास्पद रियलिटी टीवी शो, 'बिग बॉस' में एक प्रतियोगी और एक चैलेंजर के तौर पर लाइमलाइट बंटोरी थी। इसके अलावा उन्‍होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काम किया है। अब वह अपनी बॉलीवुड पारी की शुरुआत का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। 

End of Article