'8 साल की उम्र में चाचा साड़ी पहनाकर करते थे रेप', बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट ने 4 साल तक झेला यौन शोषण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 6, 2022, 12:33 PM IST

Rohit Verma reveals uncle raped him by wearing saree: बिग बॉस के प्रतिभागी रहे, डिजाइनर रोहित वर्मा ने बचपन में यौन शोषण का दर्द झेला है। यौन शोषण करने वाला कोई और नहीं बल्कि उनका सगा चाचा था।

'8 साल की उम्र में चाचा साड़ी पहनाकर करते थे रेप', बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट ने 4 साल तक झेला यौन शोषण

Rohit Verma reveals uncle raped him by wearing saree: सिनेमा जगत में कास्टिंग काउच और मीटू की स्टोरी कम नहीं हैं। कई ऐसे सितारे हैं जिन्हें अपने करीबियों से दर्द मिला है। इस फेहरिस्त में एक और नाम शामिल हो गया है। बिग बॉस के प्रतिभागी रहे, डिजाइनर रोहित वर्मा ने बचपन में यौन शोषण का दर्द झेला है। यौन शोषण करने वाला कोई और नहीं बल्कि उनका सगा चाचा था। रोहित वर्मा ने अपने दर्द का खुलासा खुद किया और अपनी निजी जिंदगी के डार्क साइड पर खुलकर बात की है। 

हाल ही में आरजे सिद्धार्थ कानन से बातचीत में सेलिब्रिटी डिजाइनर रोहित वर्मा ने बताया कि मैं एक अच्छे परिवार में पैदा हुआ था, लेकिन बचपन में मेरे सगे चाचा ने मेरा यौन शोषण (sexual harassment) किया। मैं केवल 8 साल का था और चाचा मेरा रेप करता था। वह मुझे साड़ी पहनाता था और मेरे शरीर पर गर्म मोम लगाता था। इतना ही नहीं, मैंने गंदी गंदी गालियां सुनीं। ये सब कुछ कई साल तक चलता रहा और  मैंने डर से किसी को नहीं बताया। 

जब लड़कियों के कपड़े पहनकर लगाए चक्कर

रोहित ने आगे अपने बारे में कई खुलासे किए। उन्होंने कहा कि मुझे पैसों की जरूरत थी ताकि डिजाइनिंग का सामान ले सकूं। पैसों की जरूरत पूरा करने के लिए मैं लड़कियों के कपड़े पहनकर ताज पहुंच जाता था। दो बार लोग मुझे लेकर गए और वहां से मिले रुपयों से मैंने डिजाइनिंग का सामान खरीदा। अब मुझे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं क्योंकि मैंने मजबूरी में कुछ नहीं किया। मैं ऐसा करना चाहता था इसलिए किया। 

अभिनेता के संग लिव इन में रहे रोहित 

डिजाइनर रोहित का कहना है कि वह एक अभिनेता के साथ रिलेशन में थे और उसके साथ लिव इन में रहे। यहां भी उन्हें धोखा मिला। जब उस अभिनेता को और काम मिलने लगा तो चला गया। मैंने उससे कहा कि मैंने तुम्हारा अंडरवियर तक धोया है तो वह कहकर चला गया कि मैंने भी तुम्हें बिस्तर पर अच्छा समय दिया है। 

End of Article