Ranbir Alia starrer Brahmastra : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से मिली- जुली प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। अब हर किसी को ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 (Brahmastra Part 2) का इंतजार है। फिल्म के पहले पार्ट में ही बता दिया गया कि फिल्म के दूसरे पार्ट में देव की कहानी को दिखाया जाएगा। मेकर्स ने फिल्म में देव के किरदार के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी दी है। लेकिन हर किसी को इंतजार है कि फिल्म में देव का किरदार कौन निभाएगा?
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि रणवीर सिंह या ऋतिक रोशन देव के किरदार में नजर आ सकते हैं। लेकिन मेकर्स ने अभी तक एक्टर के नाम का ऑफिशियल खुलासा नहीं किया है। रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी और आलिया भट्ट फिल्म के पोस्ट प्रमोशन के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे। मीडिया से बाचीत के दौरान शमशेरा की तरह क्या रणबीर ब्रह्मास्त्र 2 में भी डबल रोल में नजर आएंगे। एक शिवा और दूसरा देव के किरदार में दिखेंगे एक्टर।
अयान ने कहा- आपको जल्द पता चलेगा कौन है देव?
अयान ने जवाब देते हुए कहा कि आप किसे देव के किरदार में देखना चाहते हैं? हालांकि उन्होंने कहा वो अभी इस सवाल का जवाब नहीं देंगे। उन्होंने कहा ब्रह्मास्त्र के दूसरे पार्ट को बनने में 2 से 3 साल लग जाएंगे। लेकिन देव कौन होगा इसका खुलासा जल्द होगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्रह्मास्त्र 2 में दीपिका अमृता के किरदार में नजर आएंगे और रणवीर देव के किरदार में नजर आ सकते हैं। ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आए। ऐसे में एक और रियल कपल को स्क्रीन पर देखना दिलचस्प होगा।

