Brahmastra Box Office Collection Day 6: बुधवार को 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई में भारी गिरावट, क्या दिखने लगा बायकॉट का असर?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2022, 06:42 AM IST

Brahmastra Box Office Collection Day 6: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई में बुधवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। 36.42 करोड़ रुपये की ओपनिंग देने वाली फिल्म की कमाई बुधवार को केवल 11 करोड़ रह गई।

Brahmastra Box Office Collection Day 6: बुधवार को 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई में भारी गिरावट, क्या दिखने लगा बायकॉट का असर?

Brahmastra Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई में बुधवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। 36.42 करोड़ रुपये की ओपनिंग देने वाली फिल्म की कमाई बुधवार को केवल 11 करोड़ रह गई। फिल्म की लगातार गिरती ये कमाई मेकर्स की टेंशन की बात हो सकती है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंंबर को रिलीज हुई थी और पहले, दूसरे और तीसरे दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए कीर्तिमान बना दिए। 

फिल्म ने शुक्रवार को 36.42 करोड़ रुपये, शनिवार को 42.41 करोड़ रुपये जबकि रविवार को 45.66 करोड़ रुपये का बिजनेस कर तमाम आशंकाओं को धता बता दिया। लेकिन इसके बाद जैसे ही सोमवार आया तो फिल्म की कमाई गिरनी शुरू हो गई। फिल्म ने सोमवार को 16.5 करोड़ रुपये, मंगलवार को 14.00 करोड़ रुपये और बुधवार को 11 करोड़ (लगभग) की कमाई की। 

अब तक हिंदी में इस फिल्म की कुल कमाई 164.67 करोड़ रुपये हो गई है। जानकारों का मानना है कि फिल्म की कमाई में दूसरे वीकएंड पर उछाल आ सकता है। अभी वीक डेज की वजह से कलेक्शन कम है लेकिन जैसे ही शुक्रवार, शनिवार और रविवार आएगा तो कमाई में एक बार फिर उछाल दर्ज किया जाएगा। 

इस फिल्म ने महज चार दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 240 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। 400 करोड़ रुपये के बजट से बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की कमाई वीकेंड पर फिर बढ़ सकती है। यह फिल्म देशभर में 5019 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है, जबकि दूसरे देशों में इसे 3894 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। ब्रह्मास्त्र को कुल स्क्रीन्स 8913 मिली हैं। 

End of Article