AR Rahman Birthday: 'दिलीप कुमार' है एआर रहमान का असली नाम, पिता की मौत के बाद कबूल किया इस्लाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2021, 06:01 AM IST

AR Rehman Birthday: म्युजिक डायरेक्टर, सिंगर और कंपोजर ए.आर.रहमान आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। ए.आर.रहमान का जन्म एक हिंदू परिवार में हुआ था। जानिए कैसे दिलीप कुमार से बने रहमान...

AR Rahman Birthday: 'दिलीप कुमार' है एआर रहमान का असली नाम, पिता की मौत के बाद कबूल किया इस्लाम

मुंबई. संगीतकार, सिंगर ए आर रहमान  6 जनवरी को अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में साल 1966 में जन्में एआर रहमान  ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके हैं। 

एआर रहमान का असली नाम दिलीप कुमार है। ए.आर रहमान का जन्म हिंदू परिवार में हुआ था। 23 साल की उम्र में अपने गुरू कादरी इस्लाम से प्रेरित होकर इस्लाम कबूल कर लिया था।

ए.आर रहमान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि , 'उनकी मां एक ज्योतिषी के पास गई थी। ज्योतिषी ने कहा कि 'अब्दुल रहमान' या 'अब्दुल रहीम' नाम ए आर रहमान के लिए अच्छा होगा। आखिर में वह दिलीप से नाम बदलकर एआर रहमान बन गए। 

AR Rehman Birthday

पिता की मौत के बाद लिया फैसला
एआर रहमान के पिता की साल 1986 में मृत्यु हो गई थी। 25 साल तक, मैं खुदकुशी करने के बारे में सोचता था। क्योंकि मेरे पिता की मौत हो गई थी तो एक तरह का खालीपन था... कई सारी चीजें हो रही थीं।

एआर रहमान ने एक दूसरे इंटरव्यू में कहा था कि वह अपने पिता की मृत्यु के बाद कादरी साहेब के संपर्क में आए थे। उनके माता-पिता आध्यात्म के बेहद करीब थे। कादरी साहेब से संपर्क के बाद उन्हें सूफी को लेकर एक विचार आया। धर्म परिवर्तन के लिए उन्हें कभी किसी ने फोर्स नहीं किया।    
       
AR Rehman Birthday

मां का हुआ था निधन 
ए.आर रहमान की मां करीमा बेगम का 28 दिसंबर 2020 को निधन हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मां की एक फोटो शेयर कर इसकी पुष्टि की। पिछले कुछ समय से उनकी मां बीमार थीं, जिसके चलते उनका निधन हुआ। 

Image

एक इंटरव्यू में रहमान ने बताया था कि उनकी मां ने यह फैसला किया था कि वो म्यूजिक को अपना करियर चुनेंगे। पिता के निधन के मां रहमान की मम्मी ने उनका पालन पोषण किया था।

End of Article