इस शुक्रवार बॉबी देओल की आश्रम से टकराएगी आलिया भट्ट की 'सड़क 2', 'मसाबा मसाबा' भी हो रही रिलीज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2020, 10:41 PM IST

Ashram vs Sadak 2 Release: 28 अगस्‍त को ओटीटी पर तीन फ‍िल्‍मों की टक्‍कर होगी। बॉबी देओल की आश्रम, आलिया भट्ट की सड़क 2 और नीना गुप्‍ता की मसाबा मसाबा।

इस शुक्रवार बॉबी देओल की आश्रम से टकराएगी आलिया भट्ट की 'सड़क 2', 'मसाबा मसाबा' भी हो रही रिलीज

Ashram vs Sadak 2 Release: 28 अगस्‍त यानि ये शुक्रवार फ‍िल्‍म प्रेमियों के लिए काफी रोमांचक होने वाला है। ओटीटी पर एक हर दिन में तीन फ‍िल्‍में रिलीज होंगी और ये एक दूसरे को टक्‍कर देंगी। सिनेमाघरों जैसा मुकाबला डिजिटल प्‍लेटफॉर्म पर भी देखने को मिलेगा। एक तरफ बॉलीवुड एक्‍टर बॉबी देओल की फ‍िल्‍म आश्रम MX Player पर रिलीज होगी, वहीं दूसरी तरफ डिज्‍नी हॉट स्‍टार पर आलिया भट्ट की सड़क 2 रिलीज होगी। वहीं Netflix पर नीना गुप्‍ता की मसाबा मसाबा भी रिलीज होने जा रही है। देखना होगा कि इन फ‍िल्‍मों में से किसे दर्शक ज्‍यादा पसंद करेंगे। 

सड़क 2 को विरोध पड़ सकता है भारी

महेश भट्ट की फ‍िल्‍म होने की वजह से सड़क 2 को विरोध का सामना करना पड़ सकता है। इस फ‍िल्‍म का Trailer अब तक सबसे ज्‍यादा डिस्‍लाइक पाने वाला Trailer बन चुका है, वहीं इस फ‍िल्‍म का विरोध सोशल मीडिया पर खूब हुआ है। सुशांत सिंह राजपूत मामले में महेश भट्ट का नाम आने पर उनके फैंस ने इस फ‍िल्‍म के बायकॉट की मुहिम चला रखी है। 'सड़क 2'  1991 में आई फिल्म 'सड़क' का सीक्वल है। आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त इस फ‍िल्‍म में मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 

'आश्रम' का बेसब्री से इंतजार 

प्रकाश झा के निर्देशन में बनी वेब सीरीज 'आश्रम' MX Player पर रिलीज होने जा रही है। इस फ‍िल्‍म की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। फ‍िल्‍म का Trailer भी काफी मजेदार है। बॉबी देओल, अनुप्रिया गोयनका, अदिति पोहनकर, त्रिधा चौधरी,चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार जैसे शानदार कलाकारों से सजी यह वेबसीरीज सच्‍ची कहानी से प्रेरित लगती है। इसकी कहानी गुरमीत राम रहीम की जिंदगी पर आधारित है जिसने धर्म के नाम पर कई गोरखधंधे चला रखे थे।

'मसाबा मसाबा' नीना गुप्‍ता की फ‍िल्‍म

इन दोनों फ‍िल्‍मों के साथ ही Netflix पर रिलीज हो रही है नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता भी वेब सीरीज 'मसाबा मसाबा'। मसाबा इस वेबसीरीज से एक्टिंग में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। सोनम नायर की इस सीरीज में नीना गुप्ता भी नजर आएंगी। हाल ही में इसका एक गाना रिलीज हुआ था जिसमें नीना गुप्‍ता ने हॉटनेस का जादू चलाया था। नील भूपलम, रिताशा राठौर इस वेबसीरीज में अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 

End of Article