Alia Bhatt Gets Trolled For Ditching Sindoor and Mangalsutra: लंबे समय के बाद आखिरकार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने सात फेरे ले ही लिए। सोशल मीडिया पर जब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तस्वीरें सामने आई थीं तब आलिया भट्ट के वेडिंग आउटफिट ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। आलिया भट्ट ने अपनी शादी पर लाल लहंगा नहीं बल्कि आईवरी साड़ी पहनी थी जिसे सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था। सिर्फ आउटफिट ही नहीं बल्कि आलिया भट्ट के हेयर स्टाइल और मेकअप ने भी लोगों के होश उड़ा दिए थे। आमतौर पर जहां दुल्हन लाल लहंगे के साथ जुड़ा बनाती हैं और हैवी मेकअप करती हैं। वहीं, आलिया भट्ट का वेडिंग लुक इससे एकदम उल्टा था। आईवरी साड़ी पहनने के साथ आलिया भट्ट ने अपने बाल खुले रखे थे और नो मेकअप लुक रखा था।
शादी के बाद भी आलिया भट्ट ने पुरानी परंपराओं को तोड़ा है। हाल ही में शादी के बाद आलिया भट्ट को पहली बार स्पाॅट किया गया है। आलिया भट्ट ने इस दौरान अपने लुक को बहुत नॉर्मल रखा था। दुल्हन जहां लाल या पीले रंग के कपड़े पहनती हैं वहीं आलिया भट्ट को आज हल्के गुलाबी रंग के फ्लोरल कुर्ते में देखा गया। उनके बाल खुले हुए थे और उन्होंने एक प्यारा सा झुमका और बिंदी कैरी किया था। इसके साथ अदाकारा ने नई दुल्हन की तरह ना चूड़ा पहना था और ना ही मंगलसूत्र। उन्होंने सिंदूर भी नहीं लगाया था। इस लुक के साथ अदाकारा ने एक बार फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक नया ट्रेंड सेट कर दिया है।
जैसे ही सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की यह तस्वीरें सामने आईं वैसे ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। आलिया भट्ट के फैंस को उनका यह सिंपल लुक बहुत पसंद आया लेकिन कुछ ऐसे लोग भी थे जिन्होंने अदाकारा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने कहा कि वह नई नवेली दुल्हन नहीं लग रहीं वहीं कुछ लोगों ने उनकी मेहंदी को लेकर भी कमेंट किया। आपको आलिया भट्ट का यह लुक कैसा लगा हमें जरूर बताएं।

