Thank GOD: खत्म होने वाला है थैंक गॉड के ट्रेलर का इंतजार, अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह का दिखेगा नया अंदाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2022, 11:29 AM IST

Thank GOD: अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की आने वाली फिल्म थैंक गॉड के ट्रेलर को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। आइये जानते हैं कब रिलीज होगा इस फिल्म का ट्रेलर-

Thank GOD: खत्म होने वाला है थैंक गॉड के ट्रेलर का इंतजार, अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह का दिखेगा नया अंदाज

Thank GOD Trailer: अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह को जल्द ही हम सिल्वर स्क्रीन पर देखने वाले हैं। तीनों बॉलीवुड सितारे एक कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे, जिसका नाम थैंक गॉड है। फैंस को काफी समय से इस फिल्म पर किसी अपडेट का इंतजार था और अब खुद अजय देवगन ने फिल्म को लेकर अहम जानकारी साझा की है। अजय देवगन ने फिल्म का एक नया पोस्टर साझा किया है जिसमें वह सिंहासन पर बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं उन्होंने फिल्म के ट्रेलर की तारीख बताई है। 

अजय देवगन ने पोस्टर ट्वीट करते हुए लिखा- इस दिवाली, आपके परिवार और आपके साथ एक खेल खेलने आ रहे हैं चित्रगुप्त। थैंक गॉड ट्रेलर कल रिलीज होगा। फिल्म 25 अक्टूबर को देखें। अजय देवगन के कल का मतलब 9 सितंबर 2022 से है।  यह फिल्म इस साल जुलाई के आखिरी हफ्ते में रिलीज होने वाली थी लेकिन मेकर्स ने इसकी नई रिलीज डेट दिवाली पर रखी है।  

थैंक गॉड के जरिए अजय देवगन और रकुलप्रीत सिंह फिर से साथ आ रहे हैं। अजय देवगन और रकुल प्रीत इससे पहले दे दे प्यार दे (2019) और रनवे 34(2022) में काम कर चुके हैं। इस फिल्म के जरिए अजय देवगन और इंद्रा कुमार के साथ वापस काम किया है। 2019 के बाद इन दोनों ने एक साथ इस फिल्म में किया है। इस फिल्म की कहानी आकाश कौशिक और मधुर शर्मा ने लिखी है। 

ऐसी हो सकती है कहानी 

यह फिल्म यमलोक की कहानी पर आधारित होगी और फिल्म में अभिनेता अजय देवगन यमदूत या चित्रगुप्त के किरदार में नजर आएंगे। एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा एक पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आने वाले हैं और रकुल प्रीत सिंह उनकी प्रेमिका की भूमिका में नजर आ सकती हैं। ट्रेलर आने के बाद फिल्म की कहानी कुछ  साफ होगी।

End of Article