अजय देवगन और किच्चा सुदीप ने दूर की गलत फहमी, लिखा- 'पूरी फिल्म इंडस्ट्री एक, सभी भाषाओं का है सम्मान'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 27, 2022, 07:10 PM IST

Ajay Devgn on Kiccha Sudeep: अजय देवगन ने साउथ के एक्टर किच्चा सुदीप पर पलटवार किया है। किच्चा सुदीप ने हिंदी और बॉलीवुड फिल्मों पर विवादित बयान दिया था। हालांकि, अब दोनों ने गलतफहमी दूर कर ली है। जानिए क्या कहा अजय देवगन ने...

अजय देवगन और किच्चा सुदीप ने दूर की गलत फहमी, लिखा- 'पूरी फिल्म इंडस्ट्री एक, सभी भाषाओं का है सम्मान'

Ajay Devgn on Kiccha Sudeep statement. साउथ की फिल्में उत्तर भारत खासकर हिंदी पट्टी में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। आरआरआर, पुष्पा और अब केजीएफ 2 को पैन इंडिया फिल्म कहा जा रहा है। इस बीच साउथ की फिल्मों के एक्टर किच्चा सुदीप ने हिंदी को लेकर विवादित बयान दिया था। किच्चा ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है। इस पर अजय देवगन ने पलटवार किया। हालांकि, अब दोनों ने सारी गलत फहमी दूर कर ली है। 

अजय देवगन ने किच्चा सुदीप को टैग कर लिखा, 'किच्चा सुदीप मेरे भाई, आपके अनुसार अगर हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो आप अपनी मातृभाषा की फिल्मों को हिंदी में डब करके क्यों रिलीज करते हैं?  हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रीय भाषा थी, है और हमेशा रहेगी। जन गण मन।'
अजय देवगन के ट्वीट के बाद किच्चा सुदीप की टीम ने सफाई दी है। सुदीप की टीम ने कहा, 'अजय देवगन को पता नहीं था कि एक्टर का बयान किस संदर्भ में दिया गया था। अब अजय को इसके बारे में बता दिया गया है, वह समझ गए हैं। हम इस मामले को यही खत्म कर रहे हैं।'

अजय देवगन का ट्वीट


अजय देवगन ने दूर की गलत फहमी
अजय देवगन ने इसके बाद अगले ट्वीट में लिखा, 'हाय किच्चा सुदीप, आप एक दोस्त हैं। गलत फहमी को दूर करने के लिए शुक्रिया। मैं हमेशा से मानता हूं कि फिल्म इंडस्ट्री एक है। हम सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं और ये अपेक्षा करते हैं कि हर कोई हमारी भी मातृभाषा का सम्मान करें। शायद कुछ चीजें अनुवाद में कही खो गई थी।'

Kiccha Sudeep and Ajay Devgn

किच्चा सुदीप ने दिया था ये बयान 
किच्चा सुदीप ने अपने बयान में कहा था कि, 'पैन इंडिया फिल्में कन्नड़ में बन रही है। इस बयान में मैं छोटा सा सुधार करना चाहता हूं। हिंदी अब राष्ट्रीय भाषा नहीं रह गई है।'

किच्चा सुदीप ने आगे कहा, 'बॉलीवुड में आज पैन इंडिया फिल्म बनाई जा रही है। मगर वह तमिल और तेलुगु में इतना अच्छा नहीं कर रही है। इसके बावजूद भी वह संघर्ष कर रहे हैं। हम वह फिल्में बना रहे हैं, जिन्हें पूरी दुनिया देख रही है।' 

End of Article