सलमान खान की साल 2019 की मचअवेटेड फिल्म दबंग-3 रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। जल्द ही फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। दबंग-3 में इसबार सलमान खान के साथ साउथ स्टार किच्चा सुदीप ने स्क्रीन शेयर की है। दोनों की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। जहां सलमान खान को चुलबुल पांडे के रोल में हमेशा दर्शकों द्वारा पसंद किया जाता है वहीं इस बार फिल्म में विलेन बने सुदीप को भी ऑडियंस की खूब सराहना मिल रही है।
सिर्फ दर्शक ही नहीं, सलमान खान को भी सुदीप की अपीयरेंस खूब पसंद आई है। उनसे खुश होकर सलमान ने एक खास तोहफा भी दिया है। हाल ही में किच्चा सुदीप ने इस बात का खुलासा किया है कि सलमान खान ने की तरफ से उनको एक सुपरकूल जैकेट उपहार में मिली है। साउथ स्टार ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फोटो शेयर की है जिसमें सुदीप वो जैकेट पहने और सलमान उनकी पीठ पर बने डॉग को किस करते नजर आ रहे हैं।
Salman Khan Gift: दबंग-3 के विलेन किच्चा सुदीप को सलमान खान ने दिया खास तोहफा, लिखा इमोशनल मैसेज
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Dec 25, 2019, 10:27 AM IST
Salman Khan Kiccha Sudeep Gift:: दबंग-3 में इसबार सलमान खान के साथ साउथ स्टार किच्चा सुदीप ने स्क्रीन शेयर की है। दोनों की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।
Photo Credit: Instagram
End of Article

