यह तस्वीर शेयर कर यूजर ने उड़ाई अजय देवगन के स्टंट की खिल्ली, रिप्लाई में एक्टर ने ऐसे दिया करारा जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2022, 08:56 PM IST

Ajay Devgn Reply To A Social Media User: हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने एक तस्वीर शेयर करने के साथ अजय देवगन की खिल्ली उड़ाई। बॉलीवुड एक्टर ने भी रिप्लाई देते हुए सोशल मीडिया यूजर को करारा जवाब दे दिया।

यह तस्वीर शेयर कर यूजर ने उड़ाई अजय देवगन के स्टंट की खिल्ली, रिप्लाई में एक्टर ने ऐसे दिया करारा जवाब
Photo Credit: Twitter

Ajay Devgn Reply To A Social Media User: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अजय देवगन एक ऐसे अभिनेता हैं जो हमेशा शांत रहते हैं। वह किसी भी चीज पर सिर्फ उतना ही बोलते हैं जितना बोलना जरूरी समझते हैं। लेकिन बाहर से वह जितना शांत हैं अंदर से उतने शरारती। हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने अजय देवगन की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म फूल और कांटे में दिखाए गए एक स्टंट का मजाक उड़ाते हुए एक तस्वीर शेयर की। सोशल मीडिया यूजर द्वारा शेयर की गई तस्वीर पर बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की नजर पड़ गई। जिसके बाद अभिनेता ने अपने मजाकिया अंदाज में इस सोशल मीडिया यूजर को करारा जवाब दे दिया। 

अजय देवगन की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म फूल और कांटे सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन का एक ऐसा सीन था जो आईकॉनिक बन गया था। आपको याद ही होगा, फिल्म फूल और कांटे में अजय देवगन दो बाइक के ऊपर सवार होकर आए थे। इसी स्टंट का मजाक उड़ाते हुए सोशल मीडिया यूजर ने दो चाय के कप्स पर एक समोसा रख दिया। यह तस्वीर शेयर करने के साथ सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'अजय देवगन समोसा इंजॉय कर रहा हूं #MumbaiRains #MondayMotivation।' जैसे ही अजय देवगन की नजर इस तस्वीर पर गई वैसे ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में सोशल मीडिया यूजर को करारा जवाब दे दिया।

इस तस्वीर पर रिप्लाई करते हुए अजय देवगन ने लिखा 'घर पर करने के लिए यह स्टंट सबके लिए बहुत सेफ है।' एक्टर ने समोसा खाने को हेल्दी बताते हुए सोशल मीडिया यूजर की टांग खींची‌। अजय देवगन का यह रिप्लाई देखने के बाद उनके फैंस ने भी रिएक्ट करना शुरू कर दिया। अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म भोला की तैयारी में जुटे हैं। यह फिल्म अगले वर्ष 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के साथ अजय देवगन अपनी पॉपुलर फिल्म दृश्यम के सीक्वल पर भी काम कर रहे हैं।

End of Article