रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र प्रमोट नहीं करेंगी आलिया भट्ट, प्रेग्नेंसी के कारण मेकर्स ने बनाया ये प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2022, 08:33 PM IST

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Brahamastra Promotion: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस के लिए बुरी खबर है। दोनों इस फिल्म का प्रमोशन एक साथ नहीं करेंगे।

Brahmastra Movie Promotion. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को फैंस फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra film) में पहली बार ऑनस्क्रीन देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बी टाउन का ये पॉपुलर कपल इस फिल्म को साथ प्रमोट नहीं करेगा। मेकर्स ने आलिया की प्रेग्नेंसी को ध्यान में रखते हुए खास रणनीति बनाई है। मेकर्स को लगता है कि रणबीर और आलिया एक साथ फिल्म के प्रमोशन के लिए साथ आएंगे तो सभी का ध्यान दोनों की पर्सनल लाइफ की तरफ चला जाएगा। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सूत्र ने कहा, 'ब्रह्मास्त्र के बाद कई चीजें हो गई हैं। अब दोनों केवल कपल नहीं बल्कि पति पत्नी भी हैं। दोनों का बेबी भी होने वाला है। ऐसे में प्रमोशन के दौरान दोनों की पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातों का असर फिल्म पर पड़ सकता है। जिन लोगों ने भी फिल्म में काम किया वह नहीं चाहते ऐसा हो।' गौरतलब है कि ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के लिए रालिया (रणबीर आलिया) को कई शहरों का दौरा करना होगा। आलिया भट्ट के लिए ऐसी हालत में ज्यादा ट्रैवल करना ठीक नहीं होगा।

End of Article