बॉलीवुड

Armaan Malik ने गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ संग की सगाई, घुटने पर बैठकर पहनाई अंगूठी

Armaan Malik Engaged With Aashna Shroff: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ संग सगाई रचाई है, जिससे जुड़ी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी साझा की हैं। फोटोज में अरमान मलिक घुटने पर बैठकर आशना को अंगूठी पहनाते दिखे।

Image

अरमान मलिक ने गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ संग रचाई सगाई

Armaan Malik Engaged With Aashna Shroff: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने अपने धमाकेदार गानों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अरमान मलिक (Armaan Malik) के गाने केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धूम मचा रहे हैं। लेकिन इन सबसे इतर अरमान मलिक हाल ही में अपनी सगाई के कारण चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, अरमान मलिक ने गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ संग सगाई रचा ली है, जिससे जुड़ी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी साझा की हैं।

अरमान मलिक (Armaan Malik) की इन तस्वीरों में देखने को मिला कि उन्होंने घुटने पर बैठकर आशना श्रॉफ को अंगूठी पहनाई। फोटोज में दोनों की खुशी देखने लायक रही। अरमान मलिक ने आशना श्रॉफ संग इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, "और हमेशा के लिए हमारी शुरुआत हो चुकी है।" अरमान मलिक जहां तस्वीरों में सूट पहने दिखे तो वहीं आशना श्रॉफ वनपीस में नजर आईं। फोटोज में दोेनों का लुक देखने लायक रहा।

अरमान मलिक (Armaan Malik) को उनकी सगाई के लिए फैंस और सितारों से ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। टाइगर श्रॉफ ने अरमान मलिक की फोटोज पर कमेंट करते हुए लिखा, "बधाई हो मेरे भाई।" वहीं दिव्यांका त्रिपाठी ने अरमान मलिक की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "बधाई हो। आप लोगों की ढेर सारी खुशियों, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना करती हूं।" बता दें कि इनके अलावा जरीन खान, वरुण धवन, ईशा गुप्ता और रिया चक्रवर्ती जैसे सितारों ने भी अरमान मलिक को सगाई के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

बता दें कि अरमान मलिक (Armaan Malik) ने अब तक कई हिट सॉन्ग गाए हैं। उनके मशहूर गानों में 'चले आना', 'मैं रहूं या न रहूं,', 'हुआ है आज पहली बार' और 'बुट्टा बोम्मा' शामिल हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article