Arijit Singh India Tour: बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद अरिजीत एक बार फिर देशभर में लाइव परफॉर्म करते नजर आएंगे। सिंगर ने 2027 में अपने अब तक के सबसे बड़े इंडिया टूर का ऐलान कर दिया है। इस खास टूर के दौरान अरिजीत देश के 9 शहरों में स्टेडियम कॉन्सर्ट करेंगे। जनवरी से मई 2027 तक चलने वाला यह टूर उनके म्यूजिक करियर के 20 साल पूरे होने का जश्न भी होगा। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-JAILER 2 Trailer: ओल्ड एंग्री मैन बनकर लौटे रजनीकांत)
अरिजीत सिंह मचाएंगे धमाल
अरिजीत सिंह का यह खास टूर अहमदाबाद से शुरू होकर चंडीगढ़, जयपुर, मुंबई, बेंगलुरु, नई दिल्ली, पुणे, इंदौर और हैदराबाद तक पहुंचेगा। हर शहर में फैंस को एक बड़े और शानदार स्टेडियम शो का अनुभव मिलेगा। कॉन्सर्ट को खास बनाने के लिए भव्य स्टेज, दमदार साउंड सिस्टम, विशाल LED स्क्रीन, लेजर लाइट्स और आतिशबाजी का खास इंतजाम किया जाएगा। यह टूर अरिजीत के 20 साल लंबे म्यूजिक सफर का जश्न है, इसलिए उनके सबसे पॉपुलर गानों की झलक भी देखने को मिलेगी। ‘तुम ही हो’, ‘चन्ना मेरेया’, ‘गेरुआ’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’, ‘केसरिया’, ‘अपना बना ले’, ‘चलेया’ और ‘सजनी’ जैसे गानों पर फैंस अरिजीत के साथ गुनगुनाते नजर आएंगे।
बताते चलें कि अरिजीत सिंह के इस बड़े इंडिया टूर की जिम्मेदारी टीम इनोवेशन के पास है, जो इसे प्रोड्यूस और प्रमोट कर रही है। वहीं, कॉन्सर्ट के टिकट सिर्फ ThumpN के जरिए उपलब्ध होंगे। इस पूरे ऐलान की सबसे खास बात यह है कि यह अरिजीत के उस फैसले के करीब 8 महीने बाद आया है, जिसने उनके फैंस को चौंका दिया था। इसी साल सिंगर ने प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने का फैसला किया था। अरिजीत का कहना था कि अब वह अपने सोलो म्यूजिक और अपनी कला को ज्यादा वक्त देना चाहते हैं। हालांकि, फिल्मों से दूरी का फैसला उनके लिए बड़ा बदलाव था, क्योंकि वह लंबे समय से हिंदी सिनेमा की आवाज बने हुए हैं।
