Arbaaz Khan And Sshura Khan Shares First Glimpse Of Daughter: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अरबाज खान और उनकी पत्नी शुरा खान बीते महीने एक बेटी के मम्मी-पापा बने थे। अरबाज खान और शुरा खान ने पोस्ट शेयर कर बेटी के जन्म की खुशखबरी साझा की थी। अपनी बेटी का नाम अरबाज खान और शुरा खान ने 'सिपारा' रखा। वहीं अब कपल ने नन्ही सी जान की पहली झलक दुनिया को दिखाई है। अरबाज खान (Arbaaz Khan) और शुरा खान (Sshura Khan) ने अपनी बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो देखते ही देखते लाइमलाइट में आ गईं। अरबाज और शुरा ने अपनी बेटी को कैप्शन में 'दिल का टुकड़ा' बताया।
शुरा खान (Sshura Khan) ने अपनी बेटी की पहली झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "छोटे-छोटे हाथ और पैर, लेकिन हमारे दिल का सबसे बड़ा हिस्सा।" शुरा खान और अरबाज खान (Arbaaz Khan) की इस पोस्ट फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। वहीं गौहर खान ने कमेंट किया, "अल्लाह अपनी रहमत बनाए रखे।" उनके अलावा महीप कपूर ने भी हार्ट शेप इमोजी शेयर कर फोटोज पर रिएक्शन दिया। दूसरी तरफ फैंस ने भी फोटोज को देख 'माशाअल्लाह' कमेंट किया। जहां पहली फोटो में अरबाज खान अपनी बेटी के नन्हे-नन्हे पैर थामे नजर आए तो वहीं अगली फोटो में सिपारा ने अपने पिता का अंगूठा थामा हुआ था।
बता दें कि अरबाज खान (Arbaaz Khan) और शुरा खान (Sshura Khan) ने बीते 8 अक्टूबर को पोस्ट शेयर कर बताया कि उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा था, "वेलकम बेबी गर्ल सिपारा खान। पशुरा और अरबाज की ओर से ढेर सारा प्यार।" वहीं कपल की शादी की बात करें तो दोनों ने साल 2023 में 24 दिसंबर को शादी की थी। उनकी प्राइवेट निकाह सेरेमनी में परिवार के साथ-साथ इंडस्ट्री के कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे। बताया जाता है कि शुरा खान और अरबाज खान की मुलाकात रवीना टंडन के जरिए हुई थी। शुरा खान एक सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट हैं।
