बॉलीवुड

Parineeti Chopra-Raghav Chadha ने दिखाया बेटे का चेहरा, फैंस के सामने किया नाम का भी खुलासा

Parineeti Chopra & Raghav Chadha Baby Name: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बेटे का नाम रिविल कर दिया है। सिर्फ यही नहीं कपल ने बेटे की पहली छोटी सी झलक भी जनता को दिखाई। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए पोस्ट।

Image

Image Source: Parineeti Chopra Instagram

Parineeti Chopra & Raghav Chadha Baby Name: बॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल में से एक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी साल 19 अक्टूबर को कपल ने अपनी जिंदगी में बेटे का स्वागत किया। अब परिणीति और राघव दो से तीन हो गए हैं। इन दिनों ये कपल पेरेंटहुड को इन्जॉय कर रहा है। हाल में कपल ने फैंस को एक खूबसूरत सा सप्राइज़ दिया। राघव और परिणीति ने मिलकर अपने बेटे के नाम की घोषणा के साथ-साथ उसकी हल्की सी झलक भी दिखाई। पोस्ट देख फैंस खुशी से झूम उठे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखें पोस्ट।

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने बेटे का नाम 'नीर' रखा है। कपल ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन लिखा, 'आलस्य रूपम, प्रेमस्य स्वरूपम — तत्र एव नीर। हमारे दिलों को जीवन की एक अनंत बूंद में शांति मिली। हमने उसका नाम ‘𝗡𝗲𝗲𝗿’ रखा — शुद्ध, दिव्य, असीम।' तस्वीर में परी और राघव अपने बेटे के पैरों को चूमते हुए तो दूसरी तस्वीर में दोनों पकड़े हुए नजर आए। इंटरनेट पर सभी कपल को बधाई देते हुए नजर आए। इसी के साथ फैंस को 'नीर' नाम काफी पसंद आया क्योंकि उनके मुताबिक ये काफी यूनिक नाम है। स्टार्स जैसे कनिका कपूर, निम्रत कौर, गौहर खान जैसे कई सेलेब्स इस परिवार पर प्यार लुटाते हुए दिखाई दिए। परिणीति इस समय अपने बच्चे के साथ हैं और कुछ समय के लिए बॉलीवुड की दुनिया से दूर रहने का एक्ट्रेस प्लान बना चुकी हैं। भले ही परिणीति और राघव ने अपने बेटे की झलक दिखाई लेकिन अब भी चेहरा कपल ने छुपाकर रखने का फैसला लिया।

परिणीति और राघव का ये पोस्ट इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है। बता दें साल 2023 में परिणीति चोपड़ा ने राजनेता राघव चड्ढा संग सात फेरे लिए थे। दोनों ने शादी के 2 साल बाद ही मम्मी और पापा बनने का फैसला लिया। वहीं बात करें परिणीति की तो वे इन दिनों यूट्यूब पर वलॉगिंग कर काफी एक्टिव रहती हैं। परिणीति अपनी रोजमरा की जिंदगी की झलक दिखाकर फैंस संग जुड़े रहना चाहती हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article