बॉलीवुड

Amitabh Bachchan-Saif Ali Khan को धमकी से मचा हड़कंप, AICWA ने की CM फडणवीस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

AICWA Demands To CM Devendra Fadnavis: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, एक्टर सैफ अली खान और कई सितारों को जान से मारने की धमकी मिली है। ऐसे में एआईसीडब्ल्यूए ने उनकी सुरक्षा में इजाफा करने की मांग की है।

Image

AICWA ने की कलाकारों की अतिरिक्त सुरक्षा की मांग (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

AICWA Demands To CM Devendra Fadnavis: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद से ही इंडस्ट्री में दहशत का माहौल है। जहां एक तरफ सलमान खान की सुरक्षा में इजाफा हुआ है तो वहीं अक्षय कुमार सहित बहुत से बॉलीवुड सितारे अपनी सुरक्षा को लेकर फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं। अभी तक अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और सैफ अली खान को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इस मामले को लेकर अब एआईसीडब्ल्यूए कलाकारों के समर्थन में आया है। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से कलाकारों की सुरक्षा को और मजबूत करने की मांग भी की है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Dadasaheb Phalke Awards 2026: 'धुरंधर' का दबदबा, अनीत पड्डा बेस्ट एक्ट्रेस; आर्यन खान ने भी जीता अवॉर्ड

    एआईसीडब्ल्यूए के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने इस सिलसिले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती को चिट्टी लिखकर बॉलीवुड स्टार्स की अतिरिक्त सुरक्षा की त्वरित मांग की है। चिट्ठी में उन्होंने लिखा कि अगर स्टार्स को ऐसे ही धमकियां मिलती रहीं तो इससे फिल्म के शूट पर भी असर पड़ेगा। एआईसीडब्ल्यूए के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने चिट्ठी में लिखा, "लाखों कर्मचारियों, टेक्निशियन्स, कलाकार और अन्य लोगों की जीविका मुश्किल में है। अगर ऐसा चलता रहा तो बॉलीवुड पर ताला लग जाएगा। शूटिंग पूरी तरह से बंद हो जाएंगी, कर्मचारी अपनी-अपनी नौकरी खो बैठेंगे और प्रोड्यूसर्स को भी भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'VFX पर ध्यान दो, आर्मी पर नहीं...' Maatrubhumi के ट्रेलर की ट्रोलिंग पर भड़के Salman Khan

      सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने अपनी चिट्ठी में आगे लिखा, "बॉलीवुड ने राष्ट्र के रेवेन्यू में हमेशा ही अपना योगदान दिया है और भारत के नाम को दुनियाभर में पहुंचाया है। ऐसी घटनाएं छवि को बर्बाद करती हैं। क्योंकि फिल्म पर्सनालिटी को आसान लक्ष्य के तौर पर देखा जाता है। गैंगस्टर पब्लिसिटी और जबरन वसूली के लिए उनपर हमला करते हैं।

      सुरेश श्यामलाल ने अपनी मांगों को बयां करते हुए चिट्ठी में आगे लिखा, "सैफ अली खान, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और उनके परिवारों की सुरक्षा बढ़ाई जाए। मुंबई में सभी फिल्मी हस्तियों और फिल्म निर्माताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। शूटिंग की सभी जगहों पर पर्याप्त पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाए। गैंगस्टर्स और उनके नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि मुंबई को अपराधियों से मुक्त बनाया जा सके। फिल्मी सितारों से जुड़े प्रेस कॉन्फ्रेंस और सार्वजनिक कार्यक्रमों पर कड़ी नजर रखी जाए। बॉलीवुड के लोग बिना किसी डर के मुंबई की सड़कों पर घूम सकें, शूटिंग कर सकें और अपना काम कर सकें।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article