बॉलीवुड

पोती आराध्या और बहू ऐश्वर्या के घर लौटते ही भर आया अमिताभ बच्चन का दिल, बोले 'मैं डीप इमोशन्स...'

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर की बहू ऐश्वर्या राय और पोती अराध्या बच्चन हाल ही में मुंबई लौटे हैं। ऐश्वर्या और अराध्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। बहू और पोती के घर आने के बाद बिग बी बेहद खुश हैं। एक्टर ने ट्विटर पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट।

Image

Amitabh Bachchan (credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपने काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पोस्ट से भी लोगों का ध्यान खींचते हैं। बिग बी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर अपने मन की बातें लिखते हैं। एक्टर के पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। एक्टर इन दिनों अपने अपकमिंग शो कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने तलाक के पोस्ट को लाइक किया था। उनके इस लाइफ ने खलबली मचा दी थी। उनके और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के तलाक की खबरें आए दिन सुर्खियों में रहती हैं।

अभिषेक के इस पोस्ट को लाइक करने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स को लगा रहा है कि अभि और ऐश के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। ऐश्वर्या राय हाल ही में बेटी अराध्या के साथ मुंबई लौटी हैं। एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ वेकेशन पर थी। ऐश्वर्या अक्सर अकेले ही अपनी बेटी के साथ स्पॉट होती हैं। वहीं, बिग बी अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं। एक्टर ने केबीसी की शूटिंग शुरू कर दी है और उन्होंने इसी के साथ इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

बिग बी ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

टी 5089 केबीसी में काम लंबे समय तक चलता है, मेरी कंटेस्टेंट्स के साथ मेरी बातचीत बेहद गंभीर भवाना और मनोरंजन के साथ भरी हुई रहती है। एक्टर ने ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है। बिग बी दर्शकों का जोरदार स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं। केबीसी के सेट से बिग बी ने पहली फोटो शेयर की है। बिग बी साल 2000 से केबीसी होस्ट कर रहे हैं। साल 2003 में अमिताभ की जगह शाहरुख खान ने शो होस्ट किया था।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article