बॉलीवुड

पहलगाम आतंकी हमले के 19 दिन बाद Amitabh Bachchan ने तोड़ी चुप्पी, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी लिखी कविता

Amitabh Bachchan Post: बॉलीवुड दुनिया के महानायक अमिताभ बच्चन ने आखिरकार 19 दिन के बाद पहलगाम आतंकी हमले और हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) को लेकर रिएक्शन दिया। सिर्फ यही नहीं कविता के जरिए अमिताभ ने भारतीय सेना की तारीफ़ों के पुल बांधे और आतंकियों को बुजदिल कहा।

Image

Amitabh bachchan Post For Operation Sindoor

Amitabh Bachchan Post: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था जिसमें 26 मासूम लोगों को बेरहमी से मारा गया था। आतंकियों ने धर्म पूछकर लोगों को अपना निशाना बनाया था जिसके चलते 7 मई को भारत ने बदला लेते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया था। ऐसे में अब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है और दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में हमले के 19 दिन बाद बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने अपनी चुप्पी तोड़ी। अमिताभ ने कविता लिख 'ऑपरेशन सिंदूर' और भारतीय सेना की तारीफ की। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए अमिताभ का पोस्ट।

पहलगाम आतंकी हमला हो या 'ऑपरेशन सिंदूर' (Operation Sindoor) इन मामलों पर बॉलीवुड के हर कलाकार ने रिएक्ट किया था लेकिन अमिताभ बच्चन चुप्पी साधते हुए ब्लैंक ट्वीट शेयर करते गए। अब अमिताभ ने x सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 19 दिन बाद लिखा कि 'छुट्टियाँ मानते हुए, उस राक्षस ने निर्दोष पति पत्नी को बाहर खींच कर, पति को नग्न कर, उसके धर्म की पूर्ति करने के बाद , उसे गोली मारने लगा। तो पत्नी ने घुटने पर गिर रो-रो कर अनुरोध करने के बाद भी कि उसके पति को न मारो। तब भी उस बुज़दिल राक्षस ने बेहद बेरहमी से गोली मार कर पत्नी को विधवा बना दिया।' जब पत्नी ने कहा कि मुझे भी मार दो तो राक्षस ने कहा नहीं ! जाके, " …. " को बता।'

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने मन का गुब्बार निकालते हुए लिखा 'है चिता की राख कर में, माँगती सिंदूर दुनिया (बाबूजी की पंक्ति)। तो “ …. “ ने दे दिया सिंदूर 'ऑपरेशन सिंदूर।' जय हिन्द जय हिन्द की सेना तू ना थमें गा कभी ; तू न मुड़ेगा कभी ; तू न झुकेगा कभी कर शपथ , कर शपथ, कर शपथ ! अग्नि पाथ! अग्नि पाथ ! अग्नि पाथ। एक्टर ने हरिवंश राय बच्च की कविता की कुछ पंक्तियों का जिक्र कर सभी का दिल जीत लिया।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article