Emraan Hashmi's Movie Rooh: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया है। इमरान हाशमी ने अपनी अपकमिंग म्यूजिकल हॉरर फिल्म 'रूह' की बड़ी घोषणा की है। इस प्रोजेक्ट में कुमार तौरानी की एंट्री ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि फिल्म को मेकर्स साल 2027 में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज करने की बड़ी प्लानिंग कर रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Dia Mirza Diwali Video Controversy: बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, BMC को फिर से अपलोड करना होगा वीडियो)
इमरान हाशमी ने की नई फिल्म की घोषणा
इमरान हाशमी ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'रूह' का मोशन पोस्टर भी जारी किया है, जो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। इमरान हाशमी ने कैप्शन में लिखा, 'डर जितना गहरा, म्यूजिक भी उतना ही शानदार। इमरान हाशमी की म्यूजिकल हॉरर फिल्म 'रूह' के लिए टिप्स फिल्म्स और टिप्स म्यूजिक एक साथ आए हैं। एक हॉरर थिएट्रिकल एक्सपीरियंस के लिए तैयार हो जाइए। 2027 में सिनेमाघरों में यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana 3: क्या दो फिल्मों के बाद आएगा तीसरा पार्ट? Namit Malhotra ने किया बड़ा खुलासा)
इमरान हाशमी की 'रूह' एक ऐसी हॉरर फिल्म होने वाली है, जिसमें डर के साथ रोमांस और संगीत को भी खास महत्व दिया जाएगा। फिल्म की कहानी में गानों को केवल मनोरंजन का हिस्सा नहीं बल्कि कहानी को आगे बढ़ाने के हिसाब से शामिल किया जाएगा। इस मूवी का निर्देशन मयंक शर्मा कर रहे हैं। उन्होंने विशाल कपूर के साथ मिलकर इसका स्क्रीनप्ले भी लिखा है। फिल्म के निर्माता कुमार तौरानी, गिरिश कुमार, विक्रम खाखर और सनी खन्ना हैं। विकास साहनी को-प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। फिल्म का म्यूजिक टिप्स म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया जाएगा।
