बॉलीवुड

Rishi Kapoor Birthday: ससुर के जन्मदिन पर आलिया भट्ट ने किया इमोशनल पोस्ट, रणबीर ने हाथों में ली पापा की तस्वीर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 5, 2023, 08:09 AM IST

Rishi Kapoor's 71st birth anniversary: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की बीते दिन 4 सितंबर 2023 को बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर पूरे कपूर परिवार इमोशनल नजर आया है। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर से लेकर बेटी रिद्धिमा कपूर और बहू आलिया भट्ट ने भी उन्हें याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

Image

Rishi Kapoor 71st birth anniversary

Rishi Kapoor's 71st birth anniversary: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की बीते दिन 4 सितंबर 2023 को बर्थ एनिवर्सरी मनाई गई है। इस मौके पर पूरा कपूर परिवार इमोशनल नजर आया है। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर से लेकर बेटी रिद्धिमा कपूर और बहू आलिया भट्ट ने भी उन्हें याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर और अपनी शादी की एक अनसीन फोटो शेयर की है, जिसमें रणबीर अपने हाथों में पापा ऋषि कपूर की तस्वीर लिए दिख रहे हैं। इस फोटो में रणबीर काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं। आलिया ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

‘आप अभी भी हमारे साथ हो..’

ऋषि कपूर की 71वीं बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उन्हें याद करते हुए आलिया भट्ट भी काफी इमोशनल लग रही हैं। साल 2020 में ही ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद पूरे कपूर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। हालांकि समय के साथ परिवार में कई खुशियां आई हैं और इन खुशियों के माहौल में भी वह ऋषि कपूर को याद करते हैं। आलिया ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आप हमारे साथ हो..’। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की ये इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article