बॉलीवुड

बॉर्डर 2 की फैन हुईं आलिया भट्ट, वरुण धवन से लेकर सनी देओल समेत पूरी स्टारकास्ट की एक्टिंग को बताया लाजवाब

Alia Bhatt Praised Border 2: बॉलीवुड फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है जिसे जनता का इन दिनों भरपूर प्यार मिल रहा है। अब इस फिल्म की तारीफ किसी और ने नहीं बल्कि एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने की। फिल्म देखने के बाद आलिया भट्ट ने खुद को बॉर्डर 2 का फैन बताया।

Image

alia bhatt praised border 2

Alia Bhatt Praised Border 2: फिल्म 'बॉर्डर 2' बीते 23 जनवरी को रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज हुई। सनी देओल को एक बार फिर बड़े परदे पर देशभक्ति दिखाते हुए देख दर्शक मानों फैन हो गई है। इस फिल्म में सनी के साथ-साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ जैसे कई बड़े स्टार्स नजर आ रहे हैं। जनता के प्यार ने इस फिल्म को हिट मूवीज के लिस्ट में शामिल कर दिया है। वहीं हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने फिल्म 'बॉर्डर 2' स्टार कास्ट की जमकर तारीफ कर डाली और फिल्म को रिव्यू भी दिया।

एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखती हैं, 'इतनी खूबसूरत फिल्म.. बॉर्डर 2 (Border 2) की पूरी कास्ट ने क्या शानदार परफॉर्मेंस दी है!!!!! और मेरे प्यारे दोस्त वरुण धवन ने कमाल कर दिया!!! वो कर रहा है जो वो सबसे अच्छा करता है, हर एक फ्रेम में अपना दिल और आत्मा डाल रहा है.. तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। साल की क्या ज़बरदस्त शुरुआत है! पूरी टीम को बधाई।' आलिया भट्ट के इस पोस्ट से साफ हो गया है कि वो आम जनता की तरफ फिल्म 'बॉर्डर 2' की फैन हो गई हैं। आलिया भट्ट ने दोस्ती निभाते हुए वरुण धवन (Varun Dhawan) की जमकर तारीफ कर डाली। जैसा की आपको मालूम है आलिया और वरुण ने फिल्म 'द स्टूडेंट ऑफ दी इयर' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। दोनों की ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफस्क्रीन भी काफी अच्छी बान्डिंग है।

alia bhatt

alia bhatt

अब बात करें फिल्म 'बॉर्डर 2' कि तो इन चार दिनों में इसने 177 करोड़ का क्लेक्शन कर डाला। जल्द ही ये फिल्म 200 करोड़ फिल्म क्लब में शामिल होने वाली है। अभी तक फिल्म के सिनेमाघरों में हाउस्फुल शो हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को 300 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है। बता दें 'बॉर्डर 2' 1997 की क्लासिक फिल्म Border की स्पिरिचुअल सीक्वल है, लेकिन इस बार कहानी सिर्फ लॉन्गेवाला की लड़ाई तक सीमित नहीं है। फिल्म पूरे 1971 युद्ध को दिखाती है, जिसमें इंडियन आर्मी, एयर फोर्स और नेवी के संयुक्त ऑपरेशंस, बहादुरी और बलिदान पर फोकस है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article