Akshay on Nana Patekar-Anil Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) 26 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मूवी को देखने के बाद लोगों की ओर से शानदार रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म क्रिटिक्स ने भी अक्षय कुमार स्टारर को अच्छे रिव्यू दिए हैं। इस मूवी में बड़ी स्टारकास्ट नजर आ रही है। 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की पहले दो पार्ट्स में अनिल कपूर और नाना पाटेकर को अहम भूमिकाओं में देखा गया था लेकिन 'वेलकम टू द जंगल' से दोनों एक्टर्स गायब दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में अब अक्षय कुमार ने फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अनिल कपूर और नाना पाटेकर के ना होने पर रिएक्शन दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Mirzapur The Movie' से कंपाउंडर का लुक हुआ आउट, हाथ में 'उस्तरा' लिए दिखे Abhishek Banerjee)
'वेलकम 4' में अनिल-नाना की होगी वापसी
न्यूज एजेंसी से बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, 'वेलकम एक फुल फैमिली है। इसमें नाना, मिस्टर अनिल, मैं और सब लोग हैं। ये सच में परिवार जैसा है। अगर कभी 'वेलकम 4' बनी तो उसमें आप सबको साथ ही देखोगे।' अक्षय कुमार ने अपने इस बयान के माध्यम से यह कन्फर्म कर दिया है कि अगर 'वेलकम 4' बनती है तो इसमें नाना पाटेकर और अनिल कपूर की वापसी होते हुए देखा जाएगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: पांचों उंगलियां घी में डुबोए बैठे हैं Arshad Warsi, झोली में हैं हजारों करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स)

Nana Patekar-Anil Kapoor
पहली फिल्म 'वेलकम' साल 2007 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म अब कल्ट क्लासिक बन चुकी है। अक्षय कुमार, नाना पाटेकर और अनिल कपूर की जबरदस्त केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। आज भी लोग उनकी जोड़ी को याद करते हैं। इन दोनों ने बाद में दूसरी फिल्म 'वेलकम अगेन' बनाई, जो 2015 में आई। इस फिल्म में जॉन अब्राहम और श्रुति हासन मुख्य भूमिका में थे। हालांकि 'वेलकम 3' में अनिल और नाना की जोड़ी नजर आई, ऐसे में अब लोगों को इसके चौथे पार्ट का इंतजार करना पड़ेगा।
