Akshay Kumar and Saif Ali Khan upcoming Movie: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और सैफ अली खान जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है। अक्षय और सैफ अली खान फिल्म हैवान में नजर आने वाले हैं। इस मूवी का अच्छा खासा बज बना हुआ है। अक्षय और सैफ की जोड़ी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। बता दें कि फिल्म हैवान का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। इस बीच फिल्म हैवान को लेकर एक अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय और सैफ साउथ मुंबई के बीच में एक बड़ा सीन शूट कर रहे हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने की मेहनत
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और सैफ अली खान की आने वाली एक्शन फिल्म हैवान को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। ऐसी खबर सामने आई है कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। मिड-डे की रिपोर्ट में कहा गया कि टीम ने 30-40 कारों और 100 जूनियर आर्टिस्ट्स के साथ एक तगड़ा चेज सीन शूट किया। ये बड़ा एक्शन सीन स्टंट सिल्वा ने कोरियोग्राफ किया और पांच रातें लगीं। चर्चगेट इलाका एक्शन जोन बन गया, मुंबई की सड़कों की एनर्जी दिखी। इस बारे में डायरेक्टर प्रियदर्शन ने कहा, 'सैफ और अक्षय को पता था सीन कैसे करना है, दोनों ने अच्छा साथ दिया। अक्षय जल्दी सोते हैं, फिर भी उन्होंने पांच रातें शूट किया।
कब रिलीज होगी अक्षय कुमार और सैफ अली की फिल्म हैवान
बताते चलें कि बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और एक्टर सैफ अली खान की मूवी हैवान साल 2016 में आई मलयालम फिल्म ओप्पम का हिंदी रीमेक है। इसके 2026-27 में रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म में अक्षय कुमार एक खूंखार खलनायक की भूमिका निभाएंगे, जबकि सैफ अली खान एक अंधे व्यक्ति का किरदार निभाएंगे। अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। इस लिस्ट में मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी से लेकर तू चोर मैं सिपाही तक के नाम शामिल है। इन मूवीज को लोगों ने काफी पसंद किया था। अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मूवी हैवान का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
