बॉलीवुड

'अक्षय बिजनेसमैन पहले हैं, एक्टर...' निर्माता शैलेंद्र सिंह ने खिलाड़ी कुमार पर लगाया बेईमानी का आरोप

भारतीय फिल्म निर्माता शैलेंद्र सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान ये दावा किया है कि अक्षय कुमार मनी माइंडेड पर्सन हैं जो फिल्में पैसों के लिए करते हैं। फिल्म में होने वाले नुकसान से उनका कोई लेना देना नहीं होता है। शैलेंद्र ने ये दावा भी किया है कि तस्वीर 8*11 फिल्म में उन्हें भारी नुकसान हुआ था लेकिन अक्की ने उनकी कोई मदद नहीं की थी।

Akshay Kumar

Image Source: Movie Poster

अक्षय कुमार 90 के दशक के सबसे सफल एक्टर हैं, जो इंडस्ट्री के सबसे महंगे स्टार्स में से एक हैं। अक्षय कुमार एक-एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं, जिस कारण बड़े-बड़े निर्मता ही उनके साथ मूवीज बना पाते हैं। सालों पहले अक्षय कुमार ने शैलेंद्र सिंह नाम के एक निर्माता के साथ काम किया था, जिन्होंने तस्वीर 8*11 नाम की मूवी बनाई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। शैलेंद्र सिंह ने अपने ताजा इंटरव्यू में अक्षय कुमार को एक्टर नहीं बल्कि एख बिजनेसमैन बताया है और ये क्लेम किया है कि अक्की बहुत ही मनी माइंडेड पर्सन हैं।

निर्माता शैलेंद्र ने बताया है कि फिल्म तस्वीर 8*11 के दौरान उन्हें 85 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था क्योंकि मूवी रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इतने बड़े नुकसान के बाद भी अक्षय कुमार ने उन्हें एक भी रुपये नहीं लौटाया था। शैलेंद्र ने अक्षय कुमार से कुछ रुपये वापस करने को भी कहा था लेकिन एक्टर ने एकदम साफ मना कर दिया। शैलेंद्र का दावा है कि तस्वीर 8*11 के बाद उन्हें इतना बड़ा झटका लगा कि उन्होंने मूवीज बनाना ही बंद कर दी।

शैलेंद्र ने बताया, "मैंने अक्षय से कहा कि तुम्हारी फिल्म देखने के लिए कोई भी नहीं आया है। तुम्हें कुछ जिम्मेदारी लेनी चाहिए और अपनी फीस का पैसा वापस करना चाहिए जो तुमने लिया है लेकिन उन्होंने इससे इंकार कर दिया। इसके बाद मैंने फिल्में बनाना ही बंद कर दीं।" वैसे शैलेंद्र ने अक्षय कुमार की केवल बुराई ही नहीं की है, उन्होंने एक्टर की तारीफ भी की और बताया कि एक्टर खेल-कूद में नम्बर 1 हैं और जब दोनों एक ही मूवी पर काम कर रहे थे तब अक्की ना केवल उन्हें बल्कि बाकी सबको भी खूब एंटरटेन करते थे।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Rahul Sharma
Rahul Sharma author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article