Abhishek-Aishwarya Divorce Rumors: बच्चन परिवार की दीवारें हिलने की खबरें बीते कई दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच तलाक की खबरों ने सभी को हैरान कर दिया है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ही परिवार के बीच अनबन की खबरें सामने आई थीं। जिसके बाद अभी तक किसी ने भी इनपर रिएक्ट नहीं किया था। अब सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों मां-बेटी एयरपोर्ट पर देखे जा सकते हैं, वह अपने हॉलिडे से वापस आ गए हैं। इस बीच ऐश्वर्या की मुस्कान देख उनके फैंस को राहत आई है। यहां ऐश्वर्या के रिएक्शन पर भी एक नजर डालते हैं।
'सब ठीक है' ऐश्वर्या के बयान से फैंस को आई राहत
इस वीडियो में जब ऐश्वर्या और आराध्या एयरपोर्ट से बाहर आते नजर आ रहे हैं तो पैपराजी भी उनसे हाल चाल पूछते हैं। जिसके जवाब में ऐश्वर्या कहती हैं, 'ऑल गुड'। इस वीडियो में ऐश्वर्या के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान भी साफ नजर आ रही है। वहीं आराध्या भी काफी खुश दिख रही हैं।
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'यही हमारी क्वीन ऐश्वर्या है, जिनकी मुस्कान कोई नहीं छीन सकत है।' वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया,'बेचारी आराध्या कितनी मासूस लग रही है, काश तलाक की खबरें सच ना हो।' सोशल मीडिया पर लोग ऐश्वर्या और आराध्या के लिए खूब प्यार लुटाते देखे जा सकते हैं।
