Aishwarya Rai Bachchan Photoshoot: बॉलीवुड अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन को लोग पिछले कुछ समय से लगातार उनके लुक्स को लेकर ट्रोल कर रहे थे। ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan Photoshoot) का चेहरा थोड़ा सा फूला-फूला नजर आ रहा था, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग हो रही थी। ऐश्वर्या ने लोगों की बातों को गंभीरता से लिया और खुद पर काम करना शुरू किया। ट्रोलिंग के चंद महीनों के बाद ही ऐश का नया फोटोशूट इंटरनेट पर आया है, जिसे देखकर फैंस की सांसें थम गई हैं। फैंस ऐश्वर्या की नई तस्वीरें देखने के बाद उन्हें टाइमलेस ब्यूटी का खिताब दे रहे हैं।
जाने-माने फोटोग्राफर एड्रियन जेकब ने इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) का लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है। फैंस ऐश की खूबसूरती देखकर दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो गए हैं। फैंस का कहना है कि एड्रियन ने ऐश की खूबसूरती को कैमरे में बखूबी कैद किया है।
एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, 'कौन है जो ऐश का मजाक उड़ा रहा था? इन तस्वीरों को देखो और फिर बोलो कि वो उन पर उम्र हावी हो रही है। ऐश हमेशा की तरह ब्यूटीफुल लग रही हैं।' तो वहीं दूसरी व्यक्ति ने लिखा है, 'ऐश्वर्या... द टाइमलेस ब्यूटी...। क्या कहना आपका मैम... आप हमेशा ऐसी ही सुंदर बनी रहें और लोगों का दिल जीतती रहें।' बताते चलें कि आराध्या के जन्म के बाद से ही ऐश को बढ़ते वजन की परेशानी से दो-चार होना पड़ रहा है लेकिन समय-समय पर वो इसे कम करती रहती हैं और अपनी खूबसूरती से लोगों को हैरान कर देती हैं। एक दफा फिर से ऐश ने लोगों को अपनी खूबसूरती का कायल बना दिया है। वैसे आपको ऐश का नया फोटोशूट कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
