Aishwarya Rai Bachchan Car Accident Update: बीती रात बुधवार को हैरान कर देने वाली खबर सामने आई थी। सोशल मीडिया पर सामने आई एक वीडियो में देखा गया था कि अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन( Aishwarya Rai Bachchan) की गाड़ी को लोकल बस ने टक्कर मार दी। गाड़ी पीछे से टूट गई जिसकी हैरान कर देने वाली वीडियो ने सभी को परेशानी में डाल दिया था। यह सच है कि वह गाड़ी ऐश्वर्या राय की थी, लेकिन बता दें कि उनका कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ। अब जाकर सच्चाई सामने आई है और बताया है कि ऐश्वर्या अब कैसी हैं।
ऐश्वर्या राय से जुड़े एक करीबी सूत्र ने इंडिया टुडे को खुलासा किया है कि अभिनेत्री को कुछ नहीं हुआ है। यह एक छोटा सा एक्सीडेंट था जिसमें कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने यह साफ कर दिया है कि ऐश्वर्या राय उस समय गाड़ी में नहीं थी। जब एक्सीडेंट हुआ तब केवल ड्राइवर गाड़ी चला रहा था, बस ने गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी और कार का पीछे का हिस्सा टूट गया। इस जानकारी ने फैंस को राहत दी है, क्योंकि हर कोई यह सुनकर हैरान हो गया था कि ऐश्वर्या की कार का एक्सीडेंट हो गया है।
बता दें कि कल शाम के समय पैपराजी ने ऐश्वर्या राय बच्चन की गाड़ी को स्पॉट किया था जिसका एक्सीडेंट हो गया था। हालांकि उस वीडियो में भी ऐश्वर्या कहीं नजर नहीं आ रही। बाद में यह कन्फर्म हुआ कि ऐश्वर्या राय गाड़ी के अंदर नहीं थी और न ही कोई अन्य परिवार का सदस्य उस समय था। इस हादसे पर अभी बच्चन परिवार की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
