बॉलीवुड

Aditya Seal और Anushka Ranjan बने पेरेंट्स, जुड़वा बेटियों का किया स्वागत

Aditya-Anushka become parents: हाल ही में बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी आदित्य सील (Aditya Seal) और अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि वो जुड़वा बेटियों के पेरेंट्स बन गए हैं।

Image

दो बेटियों के पेरेंट्स बने आदित्य सील और अनुष्का रंजन (Pic Credit: Instagram)

Aditya-Anushka become parents: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर आदित्य सील (Aditya Seal) और अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) के घर में किलकारियां गूंज उठी हैं। शादी के करीब पांच साल बाद यह कपल माता-पिता बन गया है। दिलचस्प बात यह है कि आदित्य और अनुष्का के घर एक नहीं बल्कि दो नन्ही परियों ने जन्म लिया है। अनुष्का रंजन ने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया है, जिनका नाम वीरा रंजन सील और माही रंजन सील रखा गया है। फैन्स इस कपल को पेरेंट्स बनने पर कमेंट्स के माध्यम से लगातार बधाई दे रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: घुटने की सर्जरी के बाद Kartik Aaryan ने शेयर किया पहला पोस्ट, फैंस हुए हैरान)

कपल के साझा की जुड़वा बेटियों के जन्म की खुशखबरी

आदित्य सील और अनुष्का रंजन ने 23 अगस्त 2026 को अपनी बेटियों के जन्म की खुशखबरी सोशल मीडिया के माध्यम से फैन्स के बीच साझा की। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट कर बताया कि उन्होंने दो बेटियां का स्वागत किया है। कपल ने लिखा कि वे यह खुशखबरी साझा करने के लिए बेहद उत्साहित हैं और बेटियों के आने से उनके दिल खुशी से भर गए हैं। उन्होंने अपनी बेटियों का नाम वीरा रंजन सील और माही रंजन सील रखा है। उनकी ‘सूरज की किरणें’ उनकी जिंदगी को रोशन करने आ गई हैं।

मई में अनुष्का की थी प्रेग्नेंसी की अनाउंस

आदित्य और अनुष्का ने इसी साल मई में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। दोनों ने कई पिक्स शेयर की थीं, जिनमें अनुष्का अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। इन तस्वीरों में आदित्य ने ब्लैक आउटफिट कैरी की थी और उनकी टी-शर्ट पर हिंदी में ‘बाप’ लिखा था। वहीं अनुष्का ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में अपना प्रेग्नेंसी ग्लो फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'सुअर की तरह...' धर्म परिवर्तन के आरोप पर फूटा Asim Riaz का गुस्सा, Himanshi Khurana-पारस छाबड़ा को लगाई लताड़)

IVF जर्नी को लेकर अनुष्का ने की थी खुलकर बात

प्रेग्नेंसी के दौरान अनुष्का रंजन ने अपनी IVF जर्नी को लेकर भी खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि मां बनने का सफर उनके लिए आसान नहीं रहा। IVF की प्रक्रिया के दौरान उन्हें कई तरह की इमोशनल और फिजिकल चुनौतियों का सामना करना पड़ा। अनुष्का ने बताया था कि शुरुआत में उन्हें लगता था कि अगर उन्हें फर्टिलिटी ट्रीटमेंट की जरूरत पड़ रही है, तो शायद उनके साथ कुछ गलत है। लेकिन समय के साथ उनकी सोच बदली और उन्होंने महसूस किया कि परिवार बढ़ाने के लिए मेडिकल ट्रीटमेंट लेना नॉर्मल है। अनुष्का ने यह भी बताया था कि IVF के दौरान उन्हें करीब 150 इंजेक्शन लेने पड़े। इस मुश्किल दौर में आदित्य सील और उनके परिवार ने उनका पूरा साथ दिया।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article